एक्सप्लोरर

Price Hike: अब महिंद्रा ने बोलेरो की कीमतों में भी कर दी बढ़ोत्तरी, देखें कितने बड़े दाम

Mahindra Bolero: Bolero का दबदबा पिछले 20 साल से भी ज्यादा समय से ऐसे ही कायम है. कंपनी लगातार इस मॉडल को अपडेट करती रहती है. कंपनी अब तक 13 लाख से भी ज्यादा कारों की सेल कर चुकी है

इस फेस्टिव सीजन में कार बाजार में हलचल मची हुई है और लोग जमकर कारों की खरीददारी कर रहे हैं. एक तरफ लोग मध्यम रेंज की किफायती कारों को ले रहें हैं तो दूसरी तरफ एडवांस्ड और 7-सीटर कारों की भी अच्छी डिमांड बनी हुई है. इसी के साथ ग्राहकों को कंपनियों की तरफ से थोड़ा सा निराश भी होना पड़ रहा है क्योंकि हाल ही में कुछ कंपनियों ने अपनी कारों के दामों में बढ़ोत्तरी की है. महिंद्रा भी उन कंपनियों में शामिल है.

बढ़ी हुई कीमतें:

महिंद्रा ने Mahindra Bolero B4 कार कीमत में लगभग 20,000 रुपये की वृद्धि की है. पहले इस कार कीमत 9.31 लाख रुपये थी जो अब 9.53 लाख रुपये कर दी गयी है. वहीं कंपनी ने Mahindra Bolero B6 की कीमत में लगभग 22,701 रुपये की वृद्धि की है. पहले इस मॉडल की कीमत 9.77 लाख रुपये थी जो अब 10 लाख रुपये में मिल रही है.

इसके बाद Mahindra Bolero B6 (0) मॉडल की बात करें तो इस पर लगभग लगभग 22,000 रुपये की वृद्धि की गयी है. पहले इस मॉडल की कीमत 10.26 लाख रूपये थी जो अब 10.48 लाख रूपये हो गयी है. महिंद्रा ने अपनी अपनी Bolero Neo के दामों में भी बढ़ोत्तरी कर दी है. पहले इस कार की कीमत 9.31 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) थी, जो अब बढ़ी हुई कीमत के बाद 9.53 लाख रुपये हो गई है. कंपनी ने इसकी कीमत में लगभग 20,502 रुपये का इजाफा कर दिया है. वहीं महिंद्रा ने बोलेरो के टॉप वैरिएंट की कीमत भी अब 11.79 लाख रुपये से बढाकर 11.99 लाख रुपये कर दी है.

आपको बता दें कार बाजार में Bolero का दबदबा पिछले 20 साल से भी ज्यादा समय से ऐसे ही कायम है. कंपनी लगातार इस मॉडल को अपडेट करती रहती है. ये कार महिंद्रा की टॉप सेलिंग कारों में से एक है. कंपनी अब तक 13 लाख से भी ज्यादा कारों की सेल कर चुकी है जिसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि ये कार बेहद मजबूत और किफायती होने के साथ-साथ खासकर ग्रामीण इलाकों में बेहद कारगर साबित हुई है.

नोट - ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं.

इसे भी पढ़ें- 

Upcoming Sport Car: मारुति सुजुकी की स्विफ्ट के इस नए मॉडल का लोग क्यों कर रहे बेसब्री से इंतजार, जानें क्या कुछ है खास

Electric Bike: इलेक्ट्रिक कार ही नहीं इलेक्ट्रिक बाइक भी हैं जबरदस्त, ये रही लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget