एक्सप्लोरर

आने वाली है नई Kia Seltos फेसलिफ्ट! नए डिजाइन के साथ हुई स्पॉट

किआ मोटर्स की एसयूवी सेल्टोस को भारत में काफी सफलता मिली है. कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस को भारत में 2019 में लॉन्च किया था.

किआ मोटर्स की एसयूवी सेल्टोस को भारत में काफी सफलता मिली है. कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस को भारत में 2019 में लॉन्च किया था. इस दौरान मिली सफलता को देखते हुए अब कंपनी एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. 

हालांकि, कंपनी ने नई किआ सेल्टोस के लॉन्च पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट वर्जन को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. माना जा रहा है कि किआ मोटर्स ने किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट का काम करीब-करीब पूरा कर दिया है और इसे 2022 के मिड में लॉन्च किया जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव किए हैं. कार के हैडलैंप से लेकर बोनट और फ्रंट ग्रिल तक का डिजाइन अपडेट किया गया है, जिससे यह पहले से भी और ज्यादा अग्रेसिव लग सकती है. कार में नए डिजाइन की एलईडी हैडलाइट्स और फ्रंट में नए डिजाइन वाला क्रोम ग्रिल मिल सकता है.

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे डुअल टोन में लॉन्च कर सकती है. जिस मॉडल को स्पॉट किया गया है, उसमें सिंगल टोन अलॉय व्हील थे. वहीं, इससे पहले जब किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को स्पॉट किया गया था, इसमें डायमंड कट वाले 17 इंच के अलॉय व्हील देखे गए थे. ऐसे में अब माना जा रहा है कि एसयूवी में कंपनी अलॉय व्हील के दो विकल्प दे सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ सेल्टोस में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ दे सकती है. हालांकि, कार के सभी मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा या सिर्फ टॉप एंड मॉडल में, इसके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है. वहीं, इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो कंपनी कार में यूवीओ प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ नए कनेक्टिविटी टूल्स को भी दे सकती है.

इसमें छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, ईएससी, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओ फिक्स चाइल्ड एंकर सीट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. कंपनी एसयूवी में नया टर्बो डीजल इंजन पेश कर सकती है, यह 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन के साथ हो सकता है.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget