एक्सप्लोरर

Jeep Compass Price Hiked: जीप ने किया अपने ग्राहकों को निराश, बढ़ा दी कंपास एसयूवी की कीमत 

Jeep Compass: इस कार को जीप ने  साल 2017 में लॉन्च किया था और साल 2021 में इस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था. 

Jeep Compass: यदि आप जीप (Jeep)  की कंपास (Compass) SUV खरीदने वाले हैं तो आपको एक झटका लगने वाला है. क्योंकि कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की कीमतों में 90,000 रुपये तक की वृद्धि कर दी है. कीमतों में यह बढ़ोत्तरी इस कार के सभी वैरिएंट्स के लिए की गई है. इस कार की कीमत को पिछले पांच महीने में तीसरी बार बढ़ाया गया है. इस गाड़ी की कीमत को अप्रैल में 25 हजार रुपये और जुलाई में 35 हजार रुपये बढ़ाया गया था.  

कितनी हो गई है कीमत

कीमतों में वृद्धि के बाद पहले जहां जीप कंपास के स्पोर्ट टू व्हील ड्राइव पेट्रोल के बेस मॉडल की कीमत 18.39 लाख रुपये थी, वहीं अब इस कार की कीमत 19.29 लाख रुपये तक पहुंच गई है. जबकि इसी मॉडल के डीजल वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये से बढ़कर अब  20.89 लाख रुपये हो गई है. इस कार के 4X4 थ्रिलहॉक डीजल इंजन वाले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जो कि इस कार टॉप मॉडल है, की कीमत 31.32 लाख रुपये से बढ़कर अब 32.22 लाख रुपये हो गई है. 

Jeep Compass: फीचर्स

यह गाड़ी अपनी ऑफ रोडिंग के लिए जानी जाती है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, शार्क-फिन एंटीना, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रैप-अराउंड LED टेललाइट्स, रियर विंडो वाइपर, 10.1 इंच टचस्क्रीन कंसोल, हिल असिस्ट, छह एयरबैग, पैनिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस कार को जीप ने  साल 2017 में लॉन्च किया था और साल 2021 में इस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था. 

Jeep Compass: पावरट्रेन

जीप कंपास में दो तरह के इंजन का विकल्प मिलता है जिसमें एक 1.4-L, टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो कि 163 एचपी की पावर आउटपुट और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है. जबकि इसमें दूसरा विकल्प एक 2.0- L डीजल इंजन के रूप में देखने को मिलता है, जो कि 172 एचपी की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DTC गियरबॉक्स का विकल्प देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें :-

Car Care: इन दिक्कतों के दिखते ही तुरंत कराएं अपनी गाड़ी की सर्विसिंग, वर्ना हो जाएगा भारी नुकसान

Citroen C5 Aircross: कल लॉन्च होगी सिट्रोएन सी 5 एयरक्रॉस, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget