एक्सप्लोरर

Car Insurance Premium कम करने के आसान टिप्स, फॉलो किए तो होगा फायदा

Car Insurance Premiums: अगर आपके पास कोई कार है, जिसका आप इंश्योरेंस कराना चाह रहे हैं, तो आपको इंश्योरेंस कराने से पहले कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए.

How To Lower Car Insurance Premiums: अगर आपके पास कोई कार है, जिसका आप इंश्योरेंस कराना चाह रहे हैं, तो आपको इंश्योरेंस कराने से पहले कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए. इन बातों का फायदा आपको यह हो सकता है कि आप जब इंश्योरेंस लेंगे तो आपको उसका प्रीमियम कम पड़ेगा. दरअसल, कई बार इंश्योरेंस कराने के बाद हम खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं. ऐसा तब होता है जब हम बिना रिसर्च किए ही इंश्योरेंस खरीद लेते हैं और बाद में पता चलता है कि ऐसी ही इंश्योरेंस पॉलिसी तो दूसरी कंपनी सस्ते में दे रही है. तो चलिए इससे बचने के लिए कुछ टिप्स जान लेते हैं.

इंश्योरेंस पॉलिसी और प्रीमियम की तुलना करें
जब भी आप किसी इंश्योरेंस कंपनी से कार के लिए इंश्योरेंस लें तो उसकी अन्य कंपनियों की इंश्योरेंस पॉलिसी से तुलना जरूर करें. सभी इंश्योरेंस कंपनियों के प्लान पर एक-एक नजर जरूर डाल लें. सभी कंपनियों के इंश्योरेंस एजेंट से बात भी कर सकते हैं. इससे आपको एक आइडिया लग जाएगा कि आपके लिए कौन सी इंश्योरेंस पॉलिसी बेस्ट है.

ये भी पढ़ें : Hyundai Creta हुई महंगी, ये रही कार की नई प्राइस लिस्ट

डिस्काउंट के बारे में पता कर लें
अगर आपने पहले की पॉलिसी में कोई क्लेम नहीं किया है तो आपको नो क्लेम बोनस मिलता है. इसके बारे में पॉलिसी लेते समय जरूर पता कर लें. अगर कोई कंपनी नो क्लेम बोनस न दे तो उससे इसके बारे में जानकारी लें कि आखिर वह क्यों नहीं दे रही है. नो क्लेम बोनेस से आपका प्रीमियम कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें : Car Driving Tips: सुरक्षित कार ड्राइव करनी है तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, रहेंगे सेफ

एनसीबी को स्थानांतरित भी करा सकते हैं
अगर आप अपनी पुरानी कार को छोड़कर अब नई कार खरीदना चाह रहे हैं तो आप अपने नो क्लेम बोनस को स्थानांतरित भी करा सकते हैं. अगर आपके बार 6-7 सालों का नो-क्लेम बोनस बचा हुआ है तो आप उसे नई कार के लिए स्थानांतरित करा लें, जिससे आपकी नई कार का इंश्योरेंस प्रीमियम कम हो जाएगा. 

पॉलिसी को कस्टमाइज करें
आप अपने हिसाब से कार इंश्योरेंस पॉलिसी चुनें, जरूरत पड़ने पर कंपनी से बात करें कि आपको उसमें से क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए. इस पॉलिसी को कस्टमाइज करना कहते हैं. हालांकि, कंपनियां कुछ पैकेज भी देते हैं, जैसे चाबी गुम होने पर क्लेम, इसके अलावा इंजन सिक्योर, रोड साइड असिस्टेंस, निजी सामान के खोने पर क्लेम जैसे फायदे ऑफर करती हैं. अगर आपको यह नहीं चाहिए तो इन्हें हटवा सकते हैं, जिससे प्रीमियम कम हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget