एक्सप्लोरर

Hydrogen Car: जल्द ही आएगी हाइड्रोजन से चलने वाली कार, जानें Ferrari कंपनी की क्या है योजना

Ferrari Motors Company वैकल्पिक ऊर्जा से संबंधित ऐसी तकनीक का प्रयोग कर रही है जिससे वर्तमान में उपलब्ध कारों के समान ही परफॉर्मेंस मिलेगी.

Ferrari's Hydrogen Car: लग्जरी कार निर्माता कंपनी फरारी ने हाइड्रोजन से चलने वाली कार लॉन्च करने के संकेत दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार इटालियन सुपर कार निर्माता कंपनी फरारी हाइड्रोजन सेल से विकसित नई तकनीक पर काम कर रही है. हालांकि इस तकनीक का प्रयोग पहले से ही किया जा रहा है, लेकिन ऑटोमोबाइल उद्योग के क्षेत्र में इसका उपयोग बहुत कम ही किया जाता है. यह एक शून्य कार्बन उत्सर्जन तकनीक मानी जाती है, जिसका प्रयोग पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

Reuters की रिपोर्ट के दावे के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए फरारी ने इटली के मैरानेलो स्थित अपने प्लांट में एक नई उत्पादन इकाई को शुरू किया है. इसका उद्देश्य 2025 तक कंपनी के उत्पादन में 35 प्रतिशत वृद्धि करके 15000 यूनिट प्रतिवर्ष के लक्ष्य को प्राप्त करना है. 2021 में कंपनी 11155 कारों का उत्पादन किया था. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी को अपने उत्पादन में लगभग 65 कार प्रति दिन की बढ़ोत्तरी करनी होगी.

पावर में पेट्रोल इंजन को टक्कर देगी कार- फरारी मोटर्स कंपनी वैकल्पिक ऊर्जा से संबंधित ऐसे तकनीक में प्रयोग कर रही है जिससे वर्तमान में उपलब्ध कारों के समान ही परफॉर्मेंस मिलेगी. हाल ही में एक निवेशक बैठक में फरारी ने 2025 तक बाजार में पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार कंपनी के साथ एक नए भविष्य का वादा किया है, हालांकि फिलहाल कंपनी फ्यूल इंजन पर भी ध्यान देना जारी रखेगी. इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने अभी अपने इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य को लेकर अपनी योजना को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है.

कब आएगी हाइड्रोजन से चलने वाली कार- फरारी के सीईओ बेनेडेटो विगना (Benedetto Vigna) ने कथित तौर पर यह संकेत दिया है कि कंपनी यूरोप और एशिया में अपने चार पार्टनर्स के साथ बैटरी घटकों पर कार्य कर रही है, जिससे वर्तमान बैटरी की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शोध किया जा सके, जो वर्तमान में प्रयोग हो रही बैटरियों से हल्की और अधिक क्षमता वाली होगी. लेकिन हाइड्रोजन सेल से कारों को चलाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और उपलब्धता के विस्तार के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचे की होगी जिसके लिए कम से कम 2030 तक का समय लग सकता है, इसलिए यदि कंपनी हाइड्रोजन सेल से चलने वाली कार को लॉन्च कर भी देती है फिर भी उसे बाजार में आने में अगले दशक के शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें :-

टीवीएस ने लॉन्च किया दमदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल, शुरुआती कीमत महज 60 हजार रुपये

टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder हाइब्रिड कॉम्पैक्ट एसयूवी से उठा पर्दा, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget