एक्सप्लोरर

Electric Vehicle Battery: इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने से पहले समझ लें ये बात, नहीं तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

इलेक्ट्रिक वाहन लेने से पहले आपको पता होना चाहिए इन पर मौसम का भी प्रभाव पड़ता है. बेहद ठंडे और जरूरत से ज्यादा गर्म इलाकों में इलेक्ट्रिक कार की पावर रेंज पर फर्क आ जाता है, पढ़ें पूरी खबर-

Electric Vehical Care: देश में अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स रिपोर्ट देखें तो अभी इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, लेकिन उस स्पीड से नहीं जितनी होनी चाहिए या यूं कहा जाये, कि ईंधन वाहन की तुलना में अभी काफी कम है. इसकी मुख्य वजह है लोगों का अभी भी इलेक्ट्रिक कारों को लेकर संशय होना. खासकर इसकी बैटरी को लेकर. इसीलिए हम आपको इलेक्ट्रिक कार की बैटरी के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकती है.

कितनी चलेगी बैटरी

अब इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी में धीरे-धीरे काफी सुधार होता जा रहा है. जिससे इलेक्ट्रिक कार की बैटरी आठ साल से ज्यादा और दोपहिया वाहन की बैटरी पांच साल से ज्यादा चल जाती है. अगर इलेक्ट्रिक वाहन का रख-रखाव ठीक से किया जाये, तो ये और भी बेहतर रिस्पोंस दे सकती है.

कंपनियां देती है इतनी वारंटी

भारत में बिक्री की जाने वाली ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी पर कंपनी की तरफ से आठ साल या डेढ़ लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है. वहीं अगर इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की बात करें, तो इन पर पांच साल और 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी दी जा रही है.

ऐसे समझें बैटरी में खराबी के संकेत

जब आप नई कार लेते हैं, तो कार चार्जिंग में कम समय लेती है और पावर रेंज का रेस्पोंस अच्छा देती है. ठीक वैसे ही जब आपके वाहन की बैटरी ख़राब होने लगती है, तो इसके चार्ज होने के समय में बढ़ोतरी होने लगती है और इससे मिलने वाली पावर रेंज में कमी होने लगती है.

ओवर चार्जिंग से बचें

इस तरह की लापरवाही से बचना चाहिए. कार को कपंनी से मिली जानकारी के अनुसार ही चार्ज करें. ज्यादा समय तक चार्जिंग पर लगे रहने से बैटरी जल्दी ख़राब होने का डर लगा रहता है. 

सामान्य चार्जर का उपयोग ज्यादा करें

इलेक्ट्रिक वाहन खासकर कार के लिए कंपनियां कई तरह के चार्जिंग विकल्प देती हैं. कोशिश करें कि ज्यादातर कार को सामान्य चार्जर से ही चार्ज करें. फ़ास्ट चार्जिंग की तुलना में इससे बैटरी लम्बे समय तक चलती है.

पूरी तरह चार्जिंग खत्म होने से बचें

इस बात को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है कि कार को 0 प्रतिशत की चार्जिंग पर जाने से बचे रहें, उससे पहले ही कार को चार्जिंग पर लगा दें.

यह भी पढ़ें- Alloy Wheels: कार का ये पार्ट बदलवाने से पहले जान लें, इसके फायदे और नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget