एक्सप्लोरर

CNG Car Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी सीएनजी कार का माइलेज, तो अपनाएं ये आसान उपाय

CNG Car Maintenance: सीएनजी कारों में विशेषकर उसके एयर फिल्टर को हमेशा साफ रखना चाहिए, क्योंकि सीएनजी बहुत हल्की गैस होती है और गंदे एयर फिल्टर की वजह से इंजन पर बेवजह प्रेशर पड़ता है.

Mileage Increasing Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी कार हमेशा बढ़िया माइलेज देती रहे. इसी कारण से काफी सारे लोग अब सीएनजी कार खरीदने लगे हैं. लेकिन जैसे-जैसे गाड़ी पुरानी होती जाती है, वैसे ही उसका माइलेज भी कम होने लगता है. सीएनजी कारों को ज्यादा केयर करने की जरूरत पड़ती है और यदि ऐसा नहीं किया गया तो इनका माइलेज काफी घट जाता है. यदि आप भी एक सीएनजी कार चलाते हैं और आप उसका माइलेज बढ़ाना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे कुछ टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए.  

अच्छे स्पार्क-प्लग का करें उपयोग

किसी भी सीएनजी से चलने वाले वाहन के इंजन में एक पेट्रोल से चलने वाले वाहन की तुलना में तापमान काफी अधिक होता है. इसलिए इन कारों में हमेशा बढ़िया क्वॉलिटी वाले मजबूत स्पार्क प्लग का ही इस्तेमाल करना चाहिए. खराब क्वालिटी के स्पार्क प्लग बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं और इंजन को भी नुकसान पहुंचाते हैं. 

एयर फिल्टर को रखें साफ

सीएनजी कारों में विशेषकर उसके एयर फिल्टर को हमेशा साफ रखना चाहिए, क्योंकि सीएनजी बहुत हल्की गैस होती है और गंदे एयर फिल्टर से पर नहीं जा पाती, जिससे इंजन पर बेवजह प्रेशर पड़ता है. इससे माइलेज भी कम होता है.  

टायर प्रेशर का रखें ख्याल

गाड़ी चाहे कोई भी उसके टायर में प्रेशर का मेंटेंन होना बहुत आवश्यक है. क्योंकि टायर का सड़क से सीधा संपर्क होता है और यदि उसमें सही मात्रा में हवा नहीं भरी हुई है तो इंजन को ज्यादा काम करना पड़ता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. 

लीकेज को करवाएं चेक

सीएनजी कारों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकी उसमें लगी सीएनजी किट से कई बार लीकेज होने लगता है. जिससे गैस की बर्बादी होती है और माइलेज कम होने लगता है और इससे जान को खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Tata Tigore Electric: सुनिए! टाटा की इलेक्ट्रिक टिगोर फिर अपडेट होकर आ गई है, क्या चेंज हुए हैं ये देख लीजिए जरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget