एक्सप्लोरर

Car Tips: बार बार खराब हो जाता है इंजन ऑयल तो हो जाएं सावधान, सीज हो सकती है आपकी गाड़ी

अगर आपकी कार या बाइक में ये समस्याएं आ रही हैं तो सावधान हो जाइए, अन्यथा आपकी गाड़ी सीज हो सकती है. इसके एवज में आपको भारी भरकम खर्च करना पड़ सकता है.

Car Tips: इस समय लगभग हर किसी के पास कोई न कोई वाहन जरूर होता है, यह वाहन हमारे दिन प्रतिदिन के बहुत से कार्यों को आसान बनाने का काम करते हैं. लेकिन इंसानों को तरह इन वाहनों को भी देखभाल की जरूरत होती है. किसी भी गाड़ी में उसका इंजन सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है और हर गाड़ी की लाइफ उसके इंजन की स्थिति पर निर्भर करती है. वाहन के इंजन में इस्तेमाल होने वाला इंजन ऑयल इंजन को ठीक ढंग से कार्य करने में मदद करता है, लेकिन गाड़ी पुरानी होने के साथ-साथ अक्सर बहुत से लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनके गाड़ी का इंजन ऑयल बहुत जल्दी जल्दी खराब हो जाता है. इस समस्या के बहुत से कारण हो सकते हैं, और इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि यह धीरे-धीरे आपकी गाड़ी के इंजन को खराब कर देता है, और आपकी गाड़ी का इंजन कभी भी अचानक से सीज भी हो सकता है. यदि आपकी गाड़ी में भी ऐसी दिक्कत है तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है. क्योंकि यह समस्या आपका मोटा खर्चा करवा सकती है. 

क्यों काला हो जाता है इंजन ऑयल?

प्रत्येक बार कार सर्विस करवाने पर उसका इंजन ऑयल चेंज किया जाता है, क्योंकि गाड़ी चलने के साथ-साथ धीरे-धीरे यह कम हो जाता है और गंदा भी हो जाता है. यह गंदगी इंजन में जलने वाले फ्यूल का कार्बन अवशेष होता है. जब यह गंदगी अधिक समय तक इंजन में रह जाती है तो उसके लाइफ को कम कर देती है. इसलिए यदि आप भी अपनी गाड़ी की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो समय समय पर गाड़ी का इंजन ऑयल जरूर बदलवाते रहें. 

कैसे बदला जाता है इंजन ऑयल?

कार में इंजन ऑयल चेंज करना आसान काम नहीं है, इस काम के लिए आपको मैकेनिक की मदद लेनी होगी, जबकि दोपहिया वाहनों में इसे चेंज करना आसान होता है, इसे आप खुद ही बदल सकते हैं या रिफिल कर सकते हैं. बाइक का इंजन ऑयल बदलने से पहले उसे 5 मिनट के लिए चालू करके बंद कर लें. इससे इंजन ऑयल गर्म होकर हल्का हो जाएगा और पुराने ऑयल को निकालने में आसानी हो जाएगी जाएगी. पूरा ऑयल खाली करने के बाद नया ऑयल इंजन में भरें.

यह भी पढ़ें- Traffic Rules: इस राज्य में बदल गए ट्रैफिक नियम, जान लीजिये क्या हुआ है बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget