एक्सप्लोरर

Electric Car: भारत में इस महंगी कार के दीवाने हुए लोग! लॉन्च के पहले दिन ही बिक गईं सभी गाड़ियां

BMW iX Electric SUV: ग्राहकों के लिए बुकिंग के पहले चरण को ऑनलाइन और बीएमडब्ल्यू इंडिया की डीलरशिप्स, दोनों पर पर खोला गया था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है.

BMW iX Electric SUV First Batch Sold Out On Day 1: जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने सोमवार यानी 13 दिसंबर को भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक लक्जरी iX (BMW iX) को लॉन्च किया और इसके अगले ही दिन 14 दिसंबर को कंपनी ने जानकारी दी कि कार का पहला लॉट लॉन्च के पहले दिन ही बिक गया. बीएमडब्ल्यू इंडिया ने मंगलवार को जानकारी दी कि लॉन्च के पहले दिन उसकी इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव आईएक्स मॉडल की पहली खेप पूरी तरह से बिक चुकी है. बता दें कि कंपनी iX EV को भारत में ​​1.16 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है.

ग्राहकों के लिए बुकिंग के पहले चरण को ऑनलाइन और बीएमडब्ल्यू इंडिया की डीलरशिप्स, दोनों पर पर खोला गया था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. अब जर्मन ऑटोमेकर 2022 की पहली तिमाही में बुकिंग के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी. हालांकि, ऑल-इलेक्ट्रिक BMW iX की डिलीवरी अगले साल अप्रैल से शुरू होगी. बता दें कि भारत में कंपनी की इस ईवी का मुकाबला मर्सिडीज ईक्यूसी, जगुआर आई-पेस और ऑडी ई-ट्रॉन से है. यह BMW की भारत में पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार है.

यह भी पढ़ें- Automatic Car: नई ऑटोमैटिक कार लेनी है तो ये हैं आपके पास ऑप्शन, कीमत मात्र 4.96 लाख रुपये से शुरू

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "हमें विश्वास था कि पहली बार लाई गई BMW iX एक मांग वाला उत्पाद होगा. पहले दिन बेची गई सभी इकाइयों के साथ, अब हम अन्य ग्राहकों की मांगों को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं जो इस विशेष इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू एसएवी के मालिक होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं." बता दें कि भारत में कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक कार है. इसके अलावा आने वाले समय में कंपनी की दो और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की योजना है.

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Car Into Electric Cars: पेट्रोल-डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कैसे बदलवाएं? इतना आएगा खर्च

हाल में यूरो एनसीएपी ने बीएमडब्ल्यू आईएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी (BMW iX e-SUV) का क्रैश टेस्ट किया, जिसके आधार पर इसे 5-स्‍टार रेटिंग (CrashTest Rating) दी गई यानी यह इसके अंदर बैठे लोगों को किसी भी हादसे के वक्त अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है, उनकी जान का जोखिम कम होता है. बता दें कि फाइव स्टार किसी भी कार की सेफ्टी के लिए दी जाने वाली सबसे ज्यादा रेटिंग है. इसे एडल्ट्स के लिए 91 प्रतिशत सुरक्षित और बच्चों के लिए 87 प्रतिशत सुरक्षित पाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget