एक्सप्लोरर

भारत में अब ये नया काम करने जा रही है ऑडी, ग्राहकों के लिए खुशखबरी!

यह खबर उन लोगों के लिए खुशखबरी के जैसी हो सकती है, जिन्हें ऑडी की कारें पसंद हैं और जो भविष्य में ऑडी की नई कारें खरीदना चाह रहे हैं.

यह खबर उन लोगों के लिए खुशखबरी के जैसी हो सकती है, जिन्हें ऑडी की कारें पसंद हैं और जो भविष्य में ऑडी की नई कारें खरीदना चाह रहे हैं. दरअसल, ऑडी भारत में अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने वाली है, जिसके कारण लोगों को बाजार में ऑडी के ज्यादा नए प्रोडक्ट मिलेंगे. फॉक्सवैगन समूह की जर्मन लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी ने और उत्पाद पेश कर भारत में अपने बाजार को विकसित करने की योजना बनाई है. ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, 'कंपनी वर्तमान में भारत में चार कारों, दो एसयूवी और दो सेडान को असेंबल करती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में बाजार विकसित करने के लिये हम और उत्पाद लाएंगे और नेटवर्क का भी विस्तार करेंगे. वर्तमान में देश में हमारे पास 60 टचप्वाइंट्स हैं.' 

बिक्री के मामले में तीसरी सबसे बड़ी लग्जरी कार कंपनी ऑडी इंडिया के पास अगले पांच साल के लिए अपने औरंगाबाद संयंत्र में मांग को पूरा करने की पर्याप्त क्षमता है. इन चारों मॉडल को CKD (कंप्लीटली नॉक्ड डाउन ) के रूप में लाकर संयंत्र में असेंबल किया जाता है. अन्य मॉडल सीधे आयात किए जाते हैं और भारत में बेचे जाते हैं. वर्ष 2021 में कंपनी ने 3,293 कारों की बिक्री की है, यह 2020 के मुकाबले 101 प्रतिशत अधिक है.

ढिल्लों ने कहा कि कई उपकरण यूक्रेन से प्राप्त किए जाते हैं, ऐसे में पूर्वी यूरोप में आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो सकती है. एक सवाल के जवाब में ढिल्लों ने कहा कि कंपनी पहले ही भारत में पांच इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर चुकी है. ऑडी की योजना 2033 तक पेट्रोल पर चलने वाली सभी कारों की बिक्री को रोकने और सभी इलेक्ट्रिक मॉडल की बिक्री को शुरू करने की है.

उन्होंने कहा कि 2026 से नई पीढ़ी की सभी कारें इलेक्ट्रिक होंगी. ढिल्लों ने तीन से पांच साल के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क में कमी की भी वकालत की है. उन्होंने कहा, "अगर हमें रीजनेबल वॉल्युम मिलता है, तो हम भारत में ही इलेक्ट्रिक वाहनों की असेंबली शुरू कर सकते हैं." कंपनी अप्रैल 2020 से डीजल कार की बिक्री बंद कर चुकी है और अब केवल पेट्रोल तथा इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget