एक्सप्लोरर

Car Tips: लोकल गैराज या ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर, जानें कहां करानी चाहिए गाड़ी की सर्विसिंग

Car Maintenance: लोकल मैकेनिक से सर्विस करवाते समय सही मैकेनिक चुनना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि इसमें गलती हुई तो ये आपकी गाड़ी के सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा.

Car Servicing: जब भी कोई नई गाड़ी खरीदता है तो शुरू-शुरू में शौक और उत्साह के कारण उसे बहुत मेंटेंन करके रखता है और ऐसे लोग सही समय से गाड़ी को सर्विस करवाने के लिए ले जाते हैं. क्योंकि शुरुआती में कार कंपनियां कुछ सर्विस फ्री देती हैं इस कारण ग्राहकों को गाड़ी सर्विस के लिए काफी उत्साह भी होता है. लेकिन बाद में कंपनी की फ्री सर्विस खत्म होने के बाद लोग गाड़ी की सर्विसिंग में लापरवाही करने लगते हैं या पैसे बचाने के चक्कर में लोग लोकल मैकेनिक से सर्विसिंग करवाते हैं. लेकिन क्या गाड़ी की सर्विसिंग लोकल मैकेनिक से करवाना ठीक होता है या कंपनी के सर्विस सेंटर से ही गाड़ी सर्विस करवानी चाहिए? इस सवाल से बहुत लोग कंफ्यूज रहते हैं. इसलिए आज हम इसी सवाल के बारे में बात करने वाले हैं. 

वारंटी में केवल अधिकारिक सर्विस सेंटर पर ही जाएं

जब तक आपकी गाड़ी की वारंटी जारी है, तब तक बिना किसी हिचकिचाहट के कार को कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही सर्विस करवाना चाहिए. क्योंकि इस दौरान आपको बहुत कम सर्विस चार्ज देना होता है.

एडवांस कारों को कंपनी के सर्विस सेंटर ही ले जाएं 

इस समय बहुत सी कारों में कई आधुनिक सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिसमें नई नई तकनीकों का इस्तेमाल होता है. ऐसी कारों को हमेशा कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर से ही सर्विस करवाना चाहिए. क्योंकि ऐसा संभव है कि लोकल मैकेनिक नई एडवांस तकनीकों का ज्ञान न रखता हो. 

रीसेल वैल्यू 

कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर से गाड़ी को सर्विस कराने के कुछ विशेष फायदे भी हैं. जैसे कि आपकी गाड़ी की हर सर्विसिंग की जानकारी और हिस्ट्री कार के पासबुक में दर्ज होती है, जिससे आपको अपनी पुरानी गाड़ी बेचते समय उसकी कंडीशन के बारे में ग्राहक को भरोसा दिलाने में आसानी रहेगी. जिससे गाड़ी की सही रीसेल वैल्यू मिलने की पूरी संभावना रहेगी. यह सुविधा लोकल मैकेनिक से सर्विस कराने पर नहीं मिलेगी.

मैकेनिक चुनने में हो सकती है गलती

लोकल मैकेनिक से सर्विस करवाते समय सही मैकेनिक चुनना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि इसमें गलती हुई तो ये आपकी गाड़ी के सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा. हालांकि, वारंटी खत्म होने के बाद लोकल मैकेनिक से गाड़ी की सर्विसिंग कराना ठीक माना जाता है, क्योंकि कंपनी की सर्विस बहुत महंगी होती है. लेकिन लोकल मैकेनिक से सर्विस करवाते समय आपको बहुत चौकन्ने रहने की जरूरत होती है और ऐसे में आप हमेशा स्पेयर पार्टस, तेल और फिल्टर आदि को खुद चेक करके ही गाड़ी में लगवाएं. 

हाई प्रोफाइल लोकल गैराज भी हैं उपल्ब्ध 

अब कई लोकल गराज में भी स्पेशलाइजेशन की सुविधा उपलब्ध है, जहां हर प्रकार के वाहनों के लिए अलग अलग मैकेनिक मौजूद होते हैं. इन लोकल सर्विस सेंटर से गाड़ी को सर्विस करवाना अच्छा विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- गाड़ी के एग्जॉस्ट पाइप रहा है पानी तो न हों परेशान, जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?

Embed widget