एक्सप्लोरर

Car Tips: अपनी गाड़ी में इन 6 बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं होगा कोई नुकसान, पढ़ें पूरी खबर

अगर आपके पास कार है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है, हम आपको कुछ टिप्स बता रहें हैं जिनका उपयोग करके अपनी गाड़ी को रखें मेनटेन-

Car Care: गाड़ी चाहे जैसी भी हो उसकी मेंटेनेंस करना जरूरी होता है. यदि किसी गाड़ी की अच्छी तरह देखभाल न की जाए तो उसकी लाइफ बहुत तेजी से कम होने लगती है और महंगी ब्रैंड न्यू गाड़ी भी बहुत जल्द ही पुरानी लगने लगती है साथ ही उसके इंजन और पुर्जों पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए यदि आप भी कोई कार चलाते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहें 6 ऐसे मेंटेनेंस टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपनी गाड़ी को लंबे समय तक नई जैसी रख सकते हैं साथ ही आप उसकी लाइफ भी बढ़ा सकते हैं. 

टायर प्रेशर का रखें ध्यान

किसी भी गाड़ी में उसका टायर एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है और इसे हमेशा दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है. इसलिए टायर के एयर प्रेशर पर लगातार निगरानी रखनी चाहिए और उसे हमेशा मेंटेन रखना चाहिए. बढ़िया टायर प्रेशर से टायर जल्दी घिसता भी नहीं और फ्यूल की भी बचत होती है. इसलिए इसे समय समय पर जरूर चेक करवाते रहें.  

समय से बदलवाएं इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर

गाड़ी में इंजन उसका सबसे अहम हिस्सा होता है और उसकी सुरक्षा अनिवार्य है. इंजन ठीक ढंग से काम करे इसके लिए इंजन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है और इंजन में कोई गंदगी न जाने पाए इसके लिए ऑयल फिल्टर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये दोनों ही धीरे धीरे गंदे हो जाते हैं, जिन्हें बदलवाना जरूरी होता है. जिससे इंजन अच्छे से काम कर सके. इसलिए समय समय पर अपनी गाड़ी के इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर को जरूर चेंज करवाएं. 

ब्रेक फ्ल्यूड की करें जांच 

कार का ब्रेक अच्छे से काम करता रहे इसके लिए लिए ब्रेक फ्लूड का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक प्रकार का लुब्रिकेंट होता है. हालांकि की इसके लिए सावधान रहने की आवश्यकता है. हमेशा कंपनी से सुझाए गए ब्रेक फ्लूड का इस प्रयोग अपनी गाड़ी में करें. इसकी जगह किसी अन्य ऑयल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें. 

बैटरी का रखें ध्यान 

समय के साथ धीरे धीरे गाड़ी के बैटरी की क्षमता कम होने लगती है इसके लिए इसे मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है. यह जरूरी है कि बैटरी के टर्मिनल्स को समय समय पर अच्छे से साफ किया जाए, क्योंकि धीरे धीरे बैटरी के टर्मिनल्स पर कार्बन जमा होने लगता है और इससे पॉवर लॉस होता है. साथ ही आपको गाड़ी स्टार्ट करने में भी परेशानी होने लगती है. इसलिए गाड़ी के बैटरी की मेंटेनेंस जरूर करें. 

विंडशील्ड का रखें ख्याल

अक्सर देखने को मिलता है कि लोग विंडशील्ड में क्रैक्स होने के बाद भी उसे चेंज नहीं करवाते. ऐसा करना गलत है क्योंकि इससे आपको बाहर ठीक से देखने में दिक्कत हो सकती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसलिए विंडशील्ड को हमेशा साफ और क्रैक फ्री रखें.  

इंजन की करें सफाई 

इंजन को अन्दर से मेंटेंन रखने के साथ ही इसे बाहर से साफ रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप नियमित तौर पर इंजन की सफाई जरूर करते रहें. इसके लिए आप एक साफ कपड़े और इंजन क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- भारतीय बाजार में होने वाली है इन शानदार एसयूवी की एंट्री, जानिए कौन सी कारें होंगी शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget