एक्सप्लोरर

Car Servicing Smart Tips: इतनी होशियारी तो जरूर रखें... नहीं तो सर्विस कराते समय ‘जेब कटेगी हर बारी’

अगली बार आप जब भी अपनी गाड़ी की सर्विस करवाने जाने से पहले अगर आपको कार में किसी तरह की गड़बड़ी महसूस हो रही है, तो उसे नोट कर लें. ताकि गाड़ी हैंड ओवर करते समय मैकेनिक को बता सकें.

Car Servicing: अगर आपके पास कार है और कई जगह कार की सर्विस कराने जा चुके हैं. तब आपको इस बात की जानकारी जरूर होगी, कि सर्विस के पूरे पैसे देने के बाद भी कई बार कुछ जगहों पर आपकी गाड़ी की सर्विस ठीक तरह से नहीं हुई होगी. ऐसा अनुभव ज्यादातर लोगों के साथ देखने को मिलता है. लेकिन आप अगली बार अपनी गाड़ी की सर्विस कराते समय कुछ सावधानियां बरतेंगे तो इस तरह की चीजों से बचा जा सकता है. साथ ही कार की सही तरीक से सर्विस होने से कार से बेहतर परफॉर्मेंस भी लिया जा सकता है.

नोट कर लें गड़बड़ियां

अगली बार आप जब भी अपनी गाड़ी की सर्विस करवाने जाने से पहले अगर आपको कार में किसी तरह की गड़बड़ी महसूस हो रही है, तो उसे नोट कर लें. ताकि गाड़ी हैंड ओवर करते समय मैकेनिक को बता सकें. जिससे उसे आपके सतर्क होने का एहसास होगा और उन गड़बड़ियों पर ठीक से ध्यान देकर सही करेगा. 

गाड़ी पर नजर रखें

ज्यादातर वाहन मालिक सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी गाड़ी हैंड ओवर कर के या तो कहीं काम से निकल जाते हैं या फिर आराम से रेस्ट रूम में बैठ जाते हैं. बजाय इसके आपको कोशिश करनी चाहिए, कि आप सर्विसिंग के समय अपनी गाड़ी पर नजर रखें और जरुरत पड़ने पर बीच-बीच में मैकेनिक को प्रॉब्लम के बारे में एक दो बार ध्यान दिला दें.

पार्ट्स की लें जानकारी 

सर्विसिंग के बाद या बीच में किसी पार्ट्स या आयल के बदलने पर जब आपको इसके बारे में जानकारी दी जाये, तब आप भी इसके बारे में जानकारी लें कि आपकी गाड़ी में किस कंपनी का पार्ट या आयल का प्रयोग किया जा रहा है. ताकि आप पार्ट्स की क्वालिटी का अंदाजा लगा सकें.

बिल चेक करें

सर्विस करने के बाद जब आपको भुगतान करने के लिए बिल दिया जाये, तो उसे एक बार ठीक से चेक कर लें. कभी-कभी जल्दबाजी में एक्स्ट्रा सामान या गलत केलकुलेशन की वजह से आपकी जेब को चूना लग सकता है. जिससे बच जायेंगे.

यह भी पढ़ें- 

Pakistan Automobile Industry: पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे हैं वाहनों के दाम, 1.7 करोड़ रुपये में मिल रही है फॉर्च्यूनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget