एक्सप्लोरर

Pakistan Automobile Industry: पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे हैं वाहनों के दाम, 1.7 करोड़ रुपये में मिल रही है फॉर्च्यूनर

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में सुजुकी की कारों की कीमतें भी बढ़ी हैं. वहां ऑल्टो वीएक्स की कीमत 160,000 रुपये बढ़कर 18.59 लाख रुपये तक जा पहुंची है.

Pakistan Economy Crisis: इस समय हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. वहां की मुद्रा लगातार कमजोर हो रही है, जिस कारण महंगाई की दरों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. वहां खाने पीने की वस्तुओं से लेकर हर एक सामान की कीमत पिछले कुछ समय में कई गुना महंगी हो गई है. इस आर्थिक तंगी का बुरा असर वहां के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी हुआ है. जहां दो पहिया से लेकर हर प्रकार के वाहनों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. आइए जानते हैं इस समय पाकिस्तान के ऑटोमोबाइल उद्योग की क्या स्थिति है.

इस महीने दोबारा महंगे हुए टोयोटा के वाहन 

पाकिस्तान में टोयोटा के वाहनों की असेंबलिंग और बिक्री का काम इंडस मोटर कंपनी (IMC) करती है. स्थानीय मुद्रा की कमजोर हुई स्थिति के कारण कंपनी में जनवरी 2023 में दूसरी बार अपने वाहनों की कीमत में इजाफा किया है. टोयोटा की कारों कीमतों में करीब की साढ़े 11 लाख रुपये तक का इजाफा हो चुका है. टोयोटा कोरोला 1.6 सीवीटी का प्राइस 380,000 रुपये बढ़कर अब 5.749 मिलियन रुपये हो गई है. वहीं कोरोला 1.8 सीवीटी का दाम अब 430,000 रुपये के इजाफे के बाद 6.07 मिलियन रुपये हो गया है. 

कंपनी ने सबसे ज्यादा फॉर्च्यूनर की कीमतें बढ़ाई है, जिसमें फॉर्च्यूनर डीजल लीजेंडर 1.16 मिलियन रुपये मंहगा हो गया है. अब इसकी कीमत 17.07 मिलियन रुपये (लगभग 1.7 करोड़ रुपये) हो गई है. IMC के अनुसार, आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर की तुलना में पाकिस्तानी रुपये के मूल्य में जबरदस्त गिरावट के कारण कंपनी के वाहन निर्माण लागत पर बुरा असर पड़ रहा है, जिस कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 

दोपहिया वाहनों की भी बढ़ी कीमतें

बढ़ती महंगाई के कारण कई वाहन कंपनियां महंगी नए वाहनों की बुकिंग बंद कर चुकी हैं. साथ ही 1 फरवरी से बाइक के दामों में 20,000-25,000 रुपये का इजाफा होने वाला है. 

सुजुकी की कारों के दाम बढ़े 

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में सुजुकी की कारों की कीमतें भी बढ़ी हैं. वहां ऑल्टो वीएक्स की कीमत 160,000 रुपये बढ़कर 18.59 लाख रुपये तक जा पहुंची है. वहीं वैगन आर की  कीमत 257,000 रुपये बढ़कर 26.29 लाख रुपये हो गई है. 

यहां बताई गई वाहनों की कीमतें पाकिस्तानी रुपये में बताई गई हैं. फिलहाल पाकिस्तान के 3 रुपये 20 पैसे के बराबर भारत का 1 रुपया है.

यह भी पढ़ें :- दिल्ली से जयपुर की राह हुई आसान, नए एक्सप्रेसवे से मात्र 2 घंटे में पूरा होगा सफर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget