एक्सप्लोरर

Car Sales Report: पिछले महीने इतनी हो गई एसयूवी कारों की बिक्री, Tata Nexon का रहा दबदबा 

अक्टूबर 2022 का महीना 53,346 यूनिट्स की बिक्री के साथ सब 4m SUV सेगमेंट के लिए अच्छा रहा. जो कि एक साल पहले बेची गई 47,188 यूनिट्स की तुलना में, सेगमेंट में 13.05% की वृद्धि देखी गई.

SUV Sales in October 2022: पिछले दो महीनों में, नई ब्रेज़ा ने लॉन्चिंग के बाद बिक्री के मामले में नेक्सॉन से पहले स्थान का ताज छीन कर एक छोटी सी बढ़त हासिल कर ली थी. हालांकि, नेक्सॉन पिछले महीने 13,767 कारों की बिक्री के साथ टॉप पर रही और लगभग 4,000 यूनिट्स की बढ़त के साथ ब्रेज़ा को पीछे छोड़ दिया, जो कि 25.81% की बाजार हिस्सेदारी है. अक्टूबर 2022 में ब्रेज़ा की पिछले साल बेची गई 8,032 यूनिट्स की तुलना में 9,941 यूनिट्स की बिक्री हुई और जबकि एक महीने पहले इसकी 15,445 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इस सेगमेंट में Brezza की मार्केट शेयर 18.63% है. हालिया फेसलिफ्ट के बावजूद, हुंडई वेन्यू की बिक्री में गिरावट आई है, जो कि एक साल पहले बेची गई 10,554 यूनिट्स और एक महीने पहले बेची गई 11,033 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने केवल 9,585 यूनिट्स की बिक्री हुई. वहीं किआ सोनेट ने पिछले महीने 7,614 इकाइयों की बिक्री के साथ 39.89% की सालाना वृद्धि दर्ज की और चौथा स्थान हासिल किया. 

XUV 300 को 5 वां स्थान

XUV300 ने पिछले महीने 6,282 यूनिट्स की बिक्री के साथ 5वां स्थान हासिल किया, यह सब 4m SUV श्रेणी में केवल दो SUVs में से एक है जिसने सालाना और मासिक तौर पर वृद्धि दर्ज की है. इस सेगमेंट की बिक्री में XUV300 की हिस्सेदारी 11.78% है. महिंद्रा ने हाल ही में एक्सयूवी300 का टर्बो स्पोर्ट वर्जन भी लॉन्च किया है. यह अपने प्लेटफॉर्म पार्टनर निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर की बिक्री बहुत करीब है. पिछले महीने मैग्नाइट की 2,819 और काइगर की 2,685 यूनिट्स की बिक्री हुई. वहीं Honda WR-V ने वृद्धि दर्ज करते हुए 8वें स्थान पर रही, जिसकी पिछले महीने 653 यूनिट्स की बिक्री हुई. 

फिर बिक्री में हुई गिरावट

कुल मिलाकर, अक्टूबर 2022 का महीना 53,346 यूनिट्स की बिक्री के साथ सब 4m SUV सेगमेंट के लिए अच्छा रहा. जो कि एक साल पहले बेची गई 47,188 यूनिट्स की तुलना में, सेगमेंट में 13.05% की वृद्धि देखी गई, जिसमें 6,158 यूनिट्स की अधिक बिक्री हुई है. त्योहारी सीजन के दौरान 62,915 यूनिट्स की बिक्री के साथ, सेगमेंट में 15.21% मासिक बिक्री में गिरावट देखी गई, जिसमें 9,569 इकाइयों की हुई है. इस सेगमेंट में आने वाले वाहनों में मारुति बलेनो क्रॉस, आगामी होंडा सब 4 मीटर एसयूवी (डब्ल्यूआर-वी एसयूवी संभावित) और कुछ अन्य कारें भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- मात्र एक लाख रुपये में खरीद सकते हैं हुंडई ग्रैंड आई 10, जानें क्या तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
E20 Petrol Engine Damage: अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार
अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार
ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget