एक्सप्लोरर

Car Safety Tips: तेज रफ्तार गाड़ी में अचानक हैंड-ब्रेक लगा दिया जाएं, तो क्या होगा?

Car Driving Tips: कार चलाते वक्त हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते वक्त हैंडब्रेक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे कार में मौजूद लोगों की जान भी जा सकती है.

Car Tips and Tricks: कार चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. कई बार लोग रस्ते पर कम भीड़ देखकर अपनी गाड़ी की स्पीड को बढ़ा देते हैं. लेकिन कार को यातायात नियमों के अनुसार ही उचित स्पीड पर चलाना चाहिए. ट्रैफिक रूल्स लोगों की सुरक्षा के लिए ही होते हैं. तेज स्पीड पर गाड़ी चलाने से दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है.

हैंडब्रेक का न करें इस्तेमाल

कार चलाते वक्त कई तरह की परिस्थितियां सामने आती हैं. कभी-कभी गाड़ी के तेज स्पीड पर चलने पर अचानक ही ब्रेक लगाने की स्थिति पैदा हो जाती है और ब्रेक लगाने के लिए लोग जल्दबाजी में हैंडब्रेक का इस्तेमाल कर लेते हैं. जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे दुर्घटना होने की आशंका और भी प्रबल हो जाती है.

हैंडब्रेक का क्या है इस्तेमाल?

दरअसल, हैंडब्रेक का इस्तेमाल पार्किंग में किया जाता है. इस वजह से हैंडब्रेक को पार्किंग ब्रेक भी कहते हैं. गाड़ी को ठीक तरह से पार्किंग में लगाने में हैंडब्रेक मदद करता है. इसे लोग इमरजेंसी ब्रेक समझने की भूल कर बैठते हैं. गाड़ी को पार्क करते समय कार अपनी सबसे कम स्पीड पर होती है और उस समय ही इसका प्रयोग किया जा सकता है.

हाई स्पीड पर हैंडब्रेक को खींचने से क्या होगा?

अगर आप 50 kmph या उससे कम की रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं, तब कार को रोकने के लिए हैंडब्रेक का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए भी आपको हैंडब्रेक को धीरे-धीरे ही खींचना होगा. इसे जोर से खींचने की कोशिश में गाड़ी के पीछे के पहिए अचानक से लॉक हो जाते हैं और सड़क दुर्घटना हो सकती है.

वहीं अगर गाड़ी 80 या 100  kmph या इससे भी ज्यादा स्पीड पर चल रही है, तब हैंडब्रेक का इस्तेमाल गलती से भी नहीं करना चाहिए. तेज रफ्तार कार को रोकने के लिए अगर आप हैंडब्रेक का इस्तेमाल करते हैं, तो कार के पहिए लॉक हो जाएंगे और आपकी गाड़ी स्लिप हो जाएगी. इसके अलावा अचानक पहियों के लॉक हो जाने से गाड़ी पलट भी सकती है, जिससे भयंकर हादसा हो सकता है. इस हादसे की वजह से लोगों की जान जाने तक का खतरा बन जाता है.

इसके लिए तेज स्पीड पर गाड़ी चलाते वक्त हैंडब्रेक का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. केवल गाड़ी को पार्किंग में लगाने के समय ही हैंडब्रेक का प्रयोग करें.

ये भी पढ़ें

Luxury Cars in India: लग्जरी गाड़ियों के शानदार फीचर्स और आसमान को छूती कीमतें

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंज्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंज्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget