एक्सप्लोरर

भारतीय बाजार में Innova Hycross की होगी XUV 700, Tata Safari और MG Hector Plus से टक्कर, कंपेरिजन से समझें कौन है बेस्ट

XUV 700 और Hycross में ही केवल ADAS सिस्टम मिलता है, जो कि Safari और Hector के अपडेटेड वर्जन में देखने को मिल सकता है.

Toyota Innova Hycross Vs XUV 700, Safari, Hector Plus: हाल ही में भारत में टोयोटा की नई इनोवा हाईक्रॉस पेश हुई है. यह देश में XUV700, Safari, Hector Plus जैसी कारों को टक्कर देगी. इनोवा हाइक्रॉस एक एमपीवी होकर भी प्रीमियम एसयूवी जितनी महंगी है. इसलिए इन कारों से तुलना करने पर इनोवा हाइक्रॉस की एमपीवी प्रोफाइल छिप जाती है. यह कार आगे से देखने में काफी अग्रेसिव है. जो कंपनी के फॉर्च्यूनर एसयूवी से काफी अलग है. तो चलिए आज हम सफारी, हेक्टर प्लस और एक्सयूवी 700 से इसकी तुलना करके देखते हैं. 

डाइमेंशन कंपेरिजन

इन चारों कारों में इनोवा हाई क्रॉस की लंबाई सबसे ज्यादा 4,755 mm है. जबकि हेक्टर प्लस की लंबाई 4,720 mm, एक्सयूवी 700 की लंबाई 4,696 mm और सफारी की लंबाई 4,661 mm है. वहीं चौड़ाई की बात करें तो इनोवा हाइक्रॉस 1,845mm चौड़ी है, जबकि सफारी की चौड़ाई 1,894mm, XUV 700 की चौड़ाई 1,890mm और Hector Plus की चौड़ाई 1,835mm है. Hycross एमपीवी 1,795mm के साथ सबसे ऊंची है, जबकि सफारी की ऊंचाई 1,786 mm है. हाइक्रॉस में सबसे लंबा 2,850mm का व्हीलबेस मिलता है, जबकि XUV 700 और Hector Plus में 2,750mm का व्हीलबेस और Safari में 2,741mm का व्हीलबेस मिलता है.

इंजन कंपेरिजन

XUV700 और Hector Plus में सिर्फ पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जबकि हाईक्रॉस एक 2.0-लीटर TNGAपेट्रोल इंजन के साथ एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है. यह इंजन 171.6 bhp की पॉवर और 205 Nm की टॉर्क उत्पन्न करता है. इसमें CVT गियरबॉक्स मिलता है. मजबूत हाइब्रिड पॉवरट्रेन के साथ यह कार 183.8 hp की पॉवर और 206 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इस विकल्प में सीक्वेंशियल शिफ्ट गियरबॉक्स के साथ ई-ड्राइव मिलता है. 

XUV700 में एक 2.0L TGDi पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 197 bhp की पॉवर और 380 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. साथ ही इसमें एक 2.2L CRDi डीजल इंजन भी मिलता है, जो 182 bhp की पॉवर और 420 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों का विकल्प मिलता है. 

सफारी में एक 2.0L डीजल इंजन मिलता है 168 bhp और 350 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जिसे ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.
 
एमजी हेक्टर प्लस में एक 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 141 bhp की पॉवर और 250 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. साथ ही इसमें एक 2.0 लीटर के डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है. यह इंजन 168 bhp की पॉवर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

फीचर्स कंपेरिजन

फीचर्स की बात करें तो एक्सयूवी 700 ही एक ऐसी ही कार ही है जिसमें डुअल 10.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है. एमजी हेक्टर प्लस में 14 इंच की पोर्ट्रेट टचस्क्रीन मिलती है. जबकि XUV 700 और Hycross में ही केवल ADAS सिस्टम मिलता है, जो कि Safari और Hector के अपडेटेड वर्जन में देखने को मिल सकता है. एक्सयूवी 700 में ही ऑल व्हील ड्राइव का ही विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- खराब होने से पहले कार के सस्पेंशन करते हैं ये इशारा, तुरंत दें ध्यान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget