एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले अचानक क्यों रुक गई कारों की बुकिंग, क्या GST Reforms 2025 है वजह?

Car Bookings 2025: भारत में दिवाली 2025 से पहले कारों की बुकिंग अचानक थम गई है. आइए जानते हैं कि ग्राहकों के रुकने की असली वजह क्या है और कैसे GST कटौती की उम्मीद ऑटो सेक्टर को प्रभावित कर रही है?

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों एक खास स्थिति देखने को मिल रही है. कार खरीदार नई जीएसटी कटौती की उम्मीद में अपनी खरीदारी रोक कर बैठे हैं. लोग सोच रहे हैं कि अगर सरकार टैक्स दरें घटाती है तो कारें पहले से सस्ती हो जाएंगी. इसी उम्मीद के कारण ग्राहक “इंतजार करो और खरीदो” की रणनीति अपना रहे हैं.

बुकिंग पर असर

  • डीलरशिप पर गाड़ियों के बारे में पूछताछ जरूर बढ़ी है, लेकिन बुकिंग में बड़ी गिरावट आई है. खासतौर पर एंट्री लेवल कारें और दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहक फिलहाल इंतजार कर रहे हैं. जीएसटी दरें घटने पर छोटी कारें, जिन पर अभी 28% टैक्स लगता है, घटकर 18% पर आ सकती हैं. वहीं एसयूवी पर टैक्स 45% से घटकर 40% होने की संभावना है. इसका सीधा असर गाड़ियों की कीमतों पर पड़ेगा.

कितनी सस्ती होंगी कारें?

  • अगर जीएसटी दरें घटती हैं तो पॉपुलर गाड़ियां जैसे मारुति वैगन आर, बलेनो, हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन काफी सस्ती हो सकती हैं. अनुमान है कि छोटी कारों की कीमतों में लगभग 60,000 रुपये तक की कटौती होगी. वहीं एसयूवी की कीमतों में एक लाख रुपये या उससे भी ज्यादा की कमी आ सकती है. इससे खरीदारों की ईएमआई भी घटेगी और गाड़ी खरीदना पहले से आसान हो जाएगा.

कार कंपनियों की चिंता

  • दरअसल, इस हालत से कार कंपनियों की चिंता बढ़ गई है. ग्राहक फिलहाल गाड़ियां खरीदने से बच रहे हैं, जिससे उनकी बिक्री घट रही है. कंपनियों का मानना है कि अगर जीएसटी में कटौती जल्दी लागू हो जाती है, तो माहौल फिर से पहले जैसा होगा. त्योहारों के समय लोग दोबारा बुकिंग शुरू करेंगे और बिक्री बढ़ने लगेगी.

त्योहारी सीजन और कंपनियों की रणनीति

  • बता दें कि त्योहारी सीजन में कार खरीदना सबसे अच्छा समय माना जाता है, लेकिन इस बार जीएसटी को लेकर कंफ्यूजन के कारण शुरुआत थोड़ी कमजोर रही है. इसी वजह से कंपनियां अब ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट और खास ऑफर्स देने की तैयारी कर रही हैं. अगर जीएसटी में कटौती होती है, तो यह ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

  • जीएसटी परिषद की बैठक 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली है. इसी बैठक में तय होगा कि कारों पर टैक्स दरें घटेंगी या नहीं. फिलहाल ग्राहक इंतजार कर रहे हैं और बाजार में हलचल बनी हुई है. अगर सरकार टैक्स में कटौती का फैसला लेती है तो आने वाले दिनों में ऑटो सेक्टर में नया उत्साह देखने को मिलेगा और ग्राहकों की भीड़ शोरूम्स की ओर लौट आएगी.

ये भी पढ़ें: Triple Panorama Display और हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द आ रही नई Kia Seltos, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget