एक्सप्लोरर

Triple Panorama Display और हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द आ रही नई Kia Seltos, जानें डिटेल्स

Kia Seltos Hybrid: नई जेनरेशन Kia Seltos को पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसमें ट्रिपल पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप होगा, आइए विस्तार से इसके फीचर्स पर नजर डालते हैं.

Kia Motors भारत में अपनी पॉपुलर SUV Seltos का नेक्स्ट जनरेशन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस बार सबसे बड़ा बदलाव ये होगा कि इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन मिलेगा, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी काफी बेहतर हो जाएगी. इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara जैसी SUVs से हो सकता है.

Kia Seltos Hybrid का डिजाइन और एक्सटीरियर

  • नई जेनरेशन Kia Seltos को पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के साथ पेश किया जाएगा. इसमें ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स, अपडेटेड LED हेडलैंप्स और DRLs मिलेंगे. फ्रंट पर नई ग्रिल और बॉक्सी डिजाइन एलिमेंट्स इसे और भी बोल्ड बनाएंगे. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स मिलेंगे, जो इसे स्पोर्टी लुक देंगे.

इंटीरियर और फीचर्स

  • इंटीरियर में इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा. नई Seltos में ट्रिपल पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप होगा, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5 इंच का क्लाइमेट कंट्रोल टचस्क्रीन शामिल होगा. इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे. वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी इसमें मौजूद रहेगा.

सेफ्टी फीचर्स

  • Kia हमेशा सेफ्टी पर जोर देती है और नई Seltos Hybrid में ये और भी मजबूत किया जाएगा. इसमें 32 सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं, जिनमें 19 ADAS लेवल 2 फीचर्स शामिल होंगे. इसके अलावा 6 एयरबैग्स, ESC, हिल असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • नई Seltos में मल्टीपल इंजन ऑप्शन मिलेंगे. खास आकर्षण इसका नया 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन होगा, जो ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसके अलावा मौजूदा 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन भी ऑफर किए जाएंगे.

कीमत और लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Kia Seltos Hybrid को नवंबर 2025 में पेश किया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये से 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है. अगर आप आने वाले समय में कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो नई Seltos Hybrid एक बेहतर विकल्प हो सकती है.  

ये भी पढ़ें: भारत बनेगा EV निर्यात का केंद्र, पीएम मोदी बोले- 100 से ज्यादा देशों में जाएंगे मेड-इन-इंडिया वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget