एक्सप्लोरर

Car Accessories: इस दिवाली अपनी गाड़ी को भी दें उपहार, खरीदें बड़े काम की ये एक्सेसरीज

अगर आपके पास भी गाड़ी है तो इस दिवाली अपनी कार को उपहार देना ना भूलें, हम आपको ऐसी एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत काफी कम है, लेकिन बड़े काम की हैं.

Car Accessories: दिवाली जैसे त्यौहार के मौके पर सभी लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं. लेकिन इस खास मौके पर हम अक्सर हमारा हमेशा साथ निभाने वाली गाड़ी को तोहफा देना भूल जाते हैं. धनतेरस और दिवाली पर गाड़ियों की खूब बिक्री होती है. ऐसे में इस मौके आपको अपनी गाड़ी को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहिए जो आपकी मुश्किलों को आसान कर दे और आपकी गाड़ी का भी खास ख्याल रखे. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी एक्सेसरीज के बारे में जो आपकी गाड़ी में जरूर होना चाहिए. तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो एक्सेसरीज. 

डिजिटल टायर इंफ्लेटर

कई बार गाड़ी का टायर बीच रास्ते में ऐसी जगह धोखा दे जाता है जहां किसी मैकेनिक का मिलना आसान नहीं होता है, ऐसे में बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है. इस लिए आप इस दिवाली कार टायर इंफ्लेटर भी खरीद सकते हैं. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह उपलब्ध है. यह डिवाइस कार के 12V सॉकेट पर ही काम करता है. साथ ही इसमें ऑटोकट का भी फीचर मिलता है जिससे टायर ने जरूरत से ज्यादा हवा भरने की भी कोई टेंशन नहीं रहती है.

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

यह बहुत ही काम की एक्सेसरी है, जो हर गाड़ी में जरूर होनी चाहिए. यह गाड़ी के टायर में प्रेशर को मॉनिटर करता है जिससे आप खुद ही अपनी गाड़ी के टायर प्रेशर का पता लगा सकते हैं. यह बहुत महंगा भी नहीं है. यह सिस्टम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से खरीदा जा सकता है. 

कार वैक्यूम क्लिनर

यह आपकी कार की साफ सफाई के लिए बहुत उपयोगी एक्सेसरी है. इसकी मदद से आप बिना किसी झंझट के अपनी गाड़ी के केबिन की गंदगी को साफ कर सकते हैं. साथ ही इसे चलाने के लिए कहीं बाहर से पॉवर लेने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और यह गाड़ी की बैटरी के ही पॉवर पर चल जाता है.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन ने दिया ग्राहकों को तोहफा, इन कारों पर कर सकते हैं लाखों रूपये की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget