एक्सप्लोरर

Jeep Grand Cherokee का सिग्नेचर एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिजाइन

Jeep Grand Cherokee Signature Edition: जीप इंडिया ने भारत में अपनी लग्जरी SUV Grand Cherokee का नया Signature Edition लॉन्च कर दी है, आइए इसकी कीमत, फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानते हैं.

Jeep Grand Cherokee Signature Edition: जीप इंडिया ने भारत में अपनी प्रीमियम SUV Grand Cherokee का नया और लिमिटेड Signature Edition लॉन्च कर दिया है. यह एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 1.5 लाख रुपये महंगा है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 69 लाख रुपये तय की गई है.

दरअसल, Jeep Grand Cherokee Signature Edition को खासतौर पर कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स और प्रीमियम अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है.

कैसा है फीचर्स ?

जीप ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन में कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग और अधिक प्रीमियम बनाते हैं. इसमें रियर पैसेंजर के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन, डैशबोर्ड मॉनिटरिंग कैमरा और मोटराइज्ड साइड स्टेप्स शामिल हैं. इसके अलावा SUV में 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और एक्सक्लूसिव इंटीरियर टच के साथ बेहद प्रीमियम केबिन दिया गया है. यह SUV पहली बार 2022 में भारत में लॉन्च हुई थी और Audi Q7, Mercedes GLE, BMW X5 और Volvo XC90 जैसी लग्जरी SUVs को टक्कर देती है.

इंजन 

इंजन की बात करें तो इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. Signature Edition में वही 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 268 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और Jeep का क्वाड्राटेक 4x4 सिस्टम भी मिलता है, जो इसे ऑफ-रोड और हाईवे दोनों पर शानदार प्रदर्शन देता है.

इंटीरियर फीचर्स

SUV के इंटीरियर में प्रीमियम अनुभव के लिए 10.2-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसमें ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले, 9-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और परफोरेटेड कैपरी लेदर सीट्स जैसी फीचर्स दिए गए हैं. SUV को केवल 5-सीटर वर्जन में पेश किया गया है, लेकिन इसके स्पेस और कम्फर्ट किसी भी बड़ी SUV से कम नहीं है.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से Jeep ने Signature Edition में 8 एयरबैग्स, ADAS, ABS+EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं. यह SUV भारत में लोकल स्तर पर बनाई जा रही है, जो नॉर्थ अमेरिका के बाहर Jeep का पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट है.

कीमत की बात करें तो Grand Cherokee Limited (O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 67.50 लाख रुपये है, जबकि Signature Edition की कीमत 69 लाख रुपये है. हालांकि Signature Edition थोड़ा महंगा है, लेकिन इसके एक्सक्लूसिव फीचर्स और प्रीमियम अपग्रेड्स इसे बेहतर विकल्प बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: ऐसा क्यों कि Mercedes की इस गाड़ी को खरीद सकेंगे सिर्फ 30 लोग? कंपनी ने लॉन्च किया कलेक्टर एडिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget