एक्सप्लोरर

गर्मी में कार के AC की देखभाल और इंजन में कूलेंट की मात्रा हमेशा रखें सही, जानें खास बातें

जितना हमें AC की जरूरत है उतना ही AC को केयर की भी जरूरत पड़ती है. कई बार AC ठीक से कूलिंग नहीं करता और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.

नई दिल्ली: इस समय देश कई अलग-अलग हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. मेट्रो सिटी में घर और ऑफिस में AC के बिना अब गुजारा थोड़ा मुश्किल है, जबकि गर्मी के मौसम में बिना AC के कार में सफ़र करना काफी मुश्किल भरा हो जाता है. कई लोग ऐसे हैं जो एक मिनट बिना AC के नहीं रह सकते. लेकिन जितना हमें AC की जरूरत है उतना ही AC को केयर की भी जरूरत पड़ती है. कई बार AC ठीक से कूलिंग नहीं करता और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कार के AC की सही देखभाल कैसे की जा सकती है.

AC ऐसे करता है काम

कार में  AC ऑन होने के बाद,यह अल्टरनेटर से मिलने वाली एनर्जी का इस्तेमाल करता है. यह एनर्जी इसे इंजन के जरिये मिलती है. इंजन फ्यूल टैंक से फ्यूल का इस्तेमाल करता है, लेकिन जब तक कार स्टार्ट नहीं होती तब तक AC भी ऑन नहीं होता, क्योंकि AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट तभी घूमेगी जब इंजन स्टार्ट होगा. आपको बता दें कि यह वही बेल्ट भी होती है जो कार के अल्टरनेटर को चलते रहने और बैटरी को चार्ज करने का काम करती है. AC कंप्रेसर कूलेंट को कंप्रेस करके इसे ठंडा करता है. और तरह कार का AC चलता है और अपना काम करता है.

ऐसे करें AC का सही इस्तेमाल

अक्सर लोग हाईवे पर गाड़ी की सभी विंडो को डाउन रखते हैं, यह सोचकर की बाहर की हवा मिलेगी, जबकि ऐसा करने से कार की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है. क्योकिं कार की स्पीड तेज होने से बाहर की हवा कार के भीतर जाती है जिससे इंजन की क्षमता कम होने लगती है और दबाव बढ़ जाता है. जिसकी  वजह से इंजन को ज्यादा फ्यूल की जरूरत पड़ती है, ऐसे में माइलेज कम आती है. इसलिए तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर AC ऑन रखने से कार की माइलेज में कोई खास फर्क नहीं पड़ता. कुल मिलाकर AC चलाने से कार की माइलेज पर उतना फर्क नहीं पड़ता, जितना AC को बार बार बंद करने पर पड़ता है.

AC की देखभाल है बेहद जरूरी

गर्मी के इस मौसम में कार के AC की सर्विस पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. अगर AC ठीक से कूलिंग नही कर रहा है तो, समझ जाना चाहिए कि AC को सर्विस की जरूरत है, यदि उसके बाद भी कूलिंग की दिक्कत आ रही है तो इसका मतलब है कि उसमें गैस खत्म हो गई और आपको गैस भरवा लेना चाहिए.

इसके अलावा बारिश के मौसम में जब AC से हवा कम आए तो इसका कारण यह है कि नमी के कारण अंदर बर्फ जम गई है और इसे सही करने के लिए तुरंत एसी बंद कर दें, लेकिन याद रहे ब्लोवर को बंद न करें. ऐसा करने से AC थोड़ी देर में अच्छा काम करेगा.

इंजन में कूलेंट की मात्रा सही रखें

गर्मी में कार जल्दी गर्म हो जाती है, यहां तक की अन्दर से भी कार तपने लगती है. गर्मी में कार के इंजन की देखभाल बहुत जरूरी है, और उससे भी जरूरी है इंजन में कूलेंट की मात्रा का सही होना. इसलिए रेगुलर इसकी जांच करते रहें. क्योंकि इंजन में अगर कूलेंट सही होगा तो इंजन गर्म नहीं होगा और आपका सफ़र भी आसान बनेगा. आप अपनी गाड़ी में अलग से कूलेंट की एक बोटल रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें  नईं Honda WR-V BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, 23.7km की मिलेगी माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget