एक्सप्लोरर

नईं Honda WR-V BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, 23.7km की मिलेगी माइलेज

इस बार नई WR-V में डिजाइन, स्टाइल और बेहतर इंटीरियर देखने को मिलेगा. यह कार BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन में आई है.

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपनी नई WR-V को लॉन्च कर दिया है. एक लंबे समय से इसका इन्तजार किया जा रहा था. इस बार नई WR-V में डिजाइन, स्टाइल और बेहतर इंटीरियर देखने को मिलेगा. यह कार BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन में आई है. आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

कीमत

नई होंडा WR-V पेट्रोल और डीजल इंजन में आई है, दिल्ली में इसके दोनों मॉडल्स की एक्स शो रूम कीमत इस प्रकार हैं.

होंडा Petrol (BS-6)           

  • WR-V SV MT: 8,49,90 रुपये
  • WR-V VX MT: 9,79,900 रुपये

होंडा Diesel (BS-6)

  • WR-V SV MT: 9,69,900 रुपये
  • WR-V VX MT: 10,99,900 रुपये

नई WR-V के लॉन्च पर  होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, गाकू नाकानिशी ने कहा कि प्रीमियम स्पोर्टी लाइफ स्टाइल होंडा WR-V के भारत में इसके करीब एक लाख ग्राहक हैं. हम निरंतर ऐसे वाहन बनाने की दिशा में काम करते हैं जो हमारे ग्राहकों को आकर्षित करें. हमें नई WR-V को नए लुक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है, हमें पूरा भरोसा है कि नई WR-V हमारे ग्राहकों को पसंद आएगी.

इंजन

नई WR-V में BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है, विस्तार से बात करें तो इसमें 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 90PS पावर और 110 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह इंजन 16.5 किलोमीटर की माइलेज देता है.

इसके अलावा इसमें लगा 1.5L i-DTEC डीजल इंजन लगा है जो 100PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह इंजन 23.7 किलोमीटर की माइलेज देता है.

नई होंडा WR-V के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं. यहां पर विंग क्रोम ग्रिल, इंटीग्रेटेड DRLऔर पॉजिशन लैम्प्स के साथ नए एडवांस्‍ड LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, नए एडवांस्ड LED फॉग लैम्प्स और नए एडएडवांस्ड LED रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स शामिल हैं. इसके अलावा कार में 16 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील्स भी देखने को मिलते हैं. वहीं नई WR-V केकैबिन को भी पहले से बेहतर करने की कोशिश की है, साथ इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स को भी शामिल किया है.नई होंडा WR-V पर कंपनी 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी ऑफर कर रही है.

इनसे होगा मुकाबला

नई होंडा WR-V का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, फोर्ड ईको सपोर्ट, टाटा nexon और महिंद्रा  XUV300 से होगा. भारत में यह सेगमेंट काफी बड़ा है और तेजी से रफ़्तार पकड़ रहा है. अब देखना होगा भारत में नई WR-V को कितनी कामयाबी मिलती है.

यह भी पढ़ें

हीरो और होंडा ने जून की बिक्री के आंकड़े किए जारी, बिक्री के लिहाज से ऐसा रहा पिछला महीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget