एक्सप्लोरर

Car Comparison: जल्द आने वाली है सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस, जानिए कैसे होगा किआ सेल्टॉस से मुकाबला 

सिट्रोएन ने अभी तक अपनी C3 एयरक्रॉस की कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

Citroën C3 Aircross vs Kia Seltos Facelift: फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन अगले कुछ हफ्तों में भारत में अपने चौथे मॉडल के तौर पर सी3 एयरक्रॉस को लॉन्च करने वाली है. हाल ही में यह पता चला था कि कंपनी, किआ सेल्टोस को टक्कर देने के लिए एक फुल-लोडेड मैक्स ट्रिम पेश करेगी. किआ ने हाल ही में सेल्टोस का नया वर्जन भी लॉन्च किया है. सेल्टोस 2019 में लॉन्च होने के बाद से अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीन मॉडल्स में से एक रही है. चलिए देखते हैं इन दोनों में से कौन सी कार बेहतर है. 

फीचर्स कंपेरिजन

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में फीचर्स के तौर पर 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, मैनुअल एसी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ईएसपी और 35 कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे. 

जबकि सेल्टोस में बड़ी संख्या में फीचर्स दिए गए हैं. इसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, 8-स्पीकर, ऑडियो सिस्टम, ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम समेत कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. 

इंजन कंपेरिजन

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में साथ केवल एक ही इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें एक 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 109 bhp की पॉवर और 190 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. 

किआ सेल्टोस में पावरट्रेन विकल्प के तौर पर एक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर और 1.5-लीटर डीजल मिलता है. सभी इंजनों में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. 

डाइमेंशन कंपेरिजन 

किआ सेल्टोस, सी3 एयरक्रॉस की तुलना में अधिक ऊंची और चौड़ी है, जबकि सी3 की लंबाई अधिक है. सी3 एयरक्रॉस पांच और सात सीटों के विकल्प में आएगी, जिसमें 5 सीटर के साथ 478 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. जबकि सेल्टोस में 5 सीटर लेआउट मिलता है, जिसमें 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

प्राइस कंपेरिजन 

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से 20.00 लाख रुपये के बीच है. सेल्टोस के NA पेट्रोल इंजन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.90 रुपये से 16.60 लाख रुपये के बीच है, जबकि टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.00 रुपये से 20.00 लाख रुपये के बीच है.

सिट्रोएन ने अभी तक अपनी C3 एयरक्रॉस की कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- भारत में लॉन्च हुई कावासाकी निंजा 650 बाइक, 7.16 लाख रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget