एक्सप्लोरर

Kawasaki Ninja 650: भारत में लॉन्च हुई कावासाकी निंजा 650 बाइक, 7.16 लाख रुपये है कीमत 

Kawasaki Ninja 650 बाइक का मुकाबला ट्रायंफ ट्राइडेंट 660 से होता है, जिसमें लगा एक 660cc का लिक्विड कूल्ड BS 6 इंजन 80बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है

2024 Kawasaki Ninja 650: कावासाकी ने भारत में अपनी अपडेटेड 2024 निंजा 650 बाइक को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7.16 लाख रुपये रखी गई है. यह पुराने मॉडल से थोड़ा महंगी है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7.12 लाख रुपये थी. यह स्पोर्ट्स बाइक अब नवीनतम OBD2 अनुपालन के साथ नए उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है.

कावासाकी निंजा 650 डिजाइन

2024 कावासाकी निंजा 650 के डिजाइन में खास बदलाव नहीं किया गया है, यह बिल्कुल पहले जैसा ही है. इसमें फुली-फेयर्ड स्टाइलिंग, सामने की ओर ट्विन-पॉड एलईडी हेडलैंप, फ्रंट एप्रन के ऊपर एक विंडशील्ड, फ्लोटिंग टेल सेक्शन के साथ एक स्टेप-अप सीट और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट दिए गए हैं. इसमें रेसिंग टीम ग्राफिक्स के साथ सिंगल लाइम ग्रीन पेंट स्कीम को ही आगे बढ़ाया गया है.

कावासाकी निंजा 650 फीचर्स

कावासाकी निंजा 650 में कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और कावासाकी के राइडोलॉजी एप्लिकेशन के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

कावासाकी निंजा 650 हार्डवेयर और इंजन 

निंजा 650 को एक ट्रेलिस फ्रेम पर डिजाइन किया गया है, इसमें 41 मिमी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए ड्यूल चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक कंट्रोल, 17-इंच के अलॉय व्हील्स, 120/70-सेक्शन फ्रंट और 160/60-सेक्शन रियर ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. 

निंजा 650 में पावर के लिए पहले वाला ही एक 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जिसे अब E20 के अनुरूप अपग्रेड किया गया है. यह इंजन 8,000rpm पर 67.3bhp की पावर और 6,700 rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है.

किससे होता है मुकाबला 

इस बाइक का मुकाबला ट्रायंफ ट्राइडेंट 660 से होता है, जिसमें लगा एक 660cc का लिक्विड कूल्ड बीएस 6 इंजन 80बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- 20 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की होने वाली है बाजार में एंट्री, लगातार बढ़ रही है सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget