एक्सप्लोरर

BYD Seagull: BYD ने नई सीगल के लिए कराया ट्रेडमार्क, टाटा की टिआगो EV को मिलेगी टक्कर

अगर यह भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला टाटा टिआगो ईवी से होगा, जिसमें दो बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं और इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

Upcoming BYD Electric Car: BYD दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों में से एक है. कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों के साथ साथ उसकी ब्लेड बैटरी सेल की भी भारी डिमांड है.  महिंद्रा की आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज BYD की ब्लेड बैटरी से लैस होगी. भारत में BYD की अट्टो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री करती है. कंपनी भारत में कुछ और नई कारें लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है. हाल ही में BYD ने भारत में एक नई ईवी सीगल के लिए ट्रेडमार्क कराया है. 

कैसी है बीवाईडी सीगल

BYD सीगल चीन में ट्रेडमार्क है, जिसकी वहां कीमत CNY 78,000 से CNY 95,800 के बीच रखी गई है. जो कि भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 9.4 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये के बीच है. लेकिन चीनी ईवी बाजार में प्राइस वार को देखते हुए, कंपनियां वहां आमतौर पर बहुत कम कीमत पर खुदरा बिक्री करती हैं. कीमत के हिसाब से तो यह भारतीय बाजार के लिए ठीक लग रही है. हालांकि इसे किस पावरट्रेन के साथ भारत में लाया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल इसमें 38 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिससे 405 किमी की रेंज मिलने का दावा किया जाता है. इसमें एक 70 किलोवाट का मोटर लगा है और इसकी टॉप स्पीड 130 किमी/घंटा है. यह 5 डोर लेआउट और पर्याप्त स्पेस के साथ आती है. 

डाइमेंशन

BYD सीगल की लंबाई 3780 मिमी, चौड़ाई 1715 मिमी, ऊंचाई 1540 मिमी और व्हीलबेस 2500 मिमी है, जो भारत में बिकने वाली टाटा टियागो ईवी के लगभग बराबर है. टियागो ईवी से अलग इसमें एक टन फ्लैश वैल्यू भी मिलता है, जिसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स और रियर डिस्क ब्रेक के साथ स्टाइलिश अलॉय व्हील भी शामिल हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इसके इंटीरियर की बात करें तो सीगल एक टेक फेस्ट है, जिसमें 5 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 12.8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑडियो कंट्रोल के साथ एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एक स्मार्ट लेयर्ड डैशबोर्ड, एक पावर्ड ड्राइवर सीट, एक वायरलेस चार्जिंग पैड सहित ढेर सारे फीचर्स शामिल हैं. हालांकि ट्रेडमार्क होने का यह मतलब नहीं है कि इसकी लॉन्चिंग भी जल्द ही की जाएगी. हालांकि इसके बाजार में आने में अधिक देरी की उम्मीद नहीं है. BYD सीगल कंपनी की ओशन सीरीज़ का एक हिस्सा है जिसमें सी लायन एसयूवी (हाल ही में ट्रेडमार्क), डॉल्फिन और सील सेडान शामिल हैं।  सीगल को BYD के 3.0 स्केटबोर्ड ई-प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया गया है.

किससे होगा मुकाबला

अगर यह भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला टाटा टिआगो ईवी से होगा, जिसमें दो बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं और इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह पढ़ें :- एक महीने से भी कम समय में 31 हजार के पार हुई नई किआ सेल्टोस की बुकिंग, 10.89 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget