एक्सप्लोरर

कार खरीदना हुआ महंगा, अब Kia ने सॉनेट और सेल्टॉस की बढ़ाई कीमत

जनवरी से कई कार कंपनियों ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं. अब टॉप सेलिंग कार किआ ने अपने दोनों मॉडल्स सेल्टॉस और सॉनेट की कीमत 20 हजार तक बढ़ा दी हैं. आइये जानते हैं किस कंपनी ने कितने बढ़ाए कार के दाम.

जनवरी 2021 से कई कार कंपनियों ने कार के दाम बढ़ा दिए हैं. ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस साल कार खरीदना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है. पिछले साल भारत में लॉन्च हुई किआ की कार को मार्केट में तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. किआ सेल्टॉस और किआ सॉनेट दोनों कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. जिसे देखते हुए किआ ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा इस साल हुंडई और निसान समेत कई कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम में बढ़ोत्तरी की है. आइये जानते हैं नई कीमत क्या होंगी. 20 हजार बढ़ी किआ सेल्टॉस और सोनेट की कीमत किआ ने अपनी दोनों कार सोनेट और सेल्टॉस की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने दोनों मॉडल्स पर 20,000 रुपये बढ़ा दिए हैं. किआ सॉनेट 1.2 लीटर पेट्रोल वेरियंट 10 हजार महंगी कर दी है. वहीं 1.5 लीटर डीजल मॉडल वाली कार की कीमत 20 हजार बढ़ी है. हालांकि 1.0 लीटर वाले वेरियंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. किआ सेल्टॉस एनीवर्सरी एडिशन में भी 11,000 रुपये बढ़ा दिए हैं. लेकिन किआ कार्निवाल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया. किआ कार्निवल MPV 7,8,9 सीट लेआउट के साथ आती है और कीमत 24.95 लाख से 33.95 लाख के बीच में है. Hyundai Creta और Venue हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV Creta की कीमत 27,335 रुपये बढ़ा दी है. भारत में हुंडई क्रेटा की कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरु होकर 17.33 लाख के बीच है. इसके अलावा कंपनी ने अपनी मिड रेंज सिडैन Verna की कीमत 32,880 रुपये बढ़ा दी है. भारत में फिलहाल इसकी कीमत 9.03 लाख से 15.19 लाख के बीच है. वहीं हुंडई वेन्यू की कीमत 25,672 रुपये बढ़ा दी है. वेन्यू की कीमत 6.76 लाख से लेकर 11.66 लाख तक है. कंपनी ने अपनी Hyundai Aura की कीमत करीब 11,745 रुपये और सीएनजी वर्जन की कीमत 17,988 रुपये बढ़ा दी है. रेनॉल्ट ने बढ़ाई कीमत ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉल्ट ने भी अपने कई मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने अलग अलग कारों की कीमत में 28,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. निसान इंडिया कंपनी इस साल निसान और डैटसन ब्रांड्स की सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी इनपुट की बढ़ती लागत की वजह से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget