एक्सप्लोरर

ब्रिटिश कंपनी ने 15 अगस्त के दिन भारत में लॉन्च की अपनी ये बाइक, आनंद महिंद्रा हुए शामिल

British Company Launched Bike in India: ब्रिटिश ऑटोमेकर ने भारतीय बाजार में वापसी की है. इस बाइक निर्माता कंपनी ने देश में उस दिन कदम रखा है, जिस दिन भारत को 77 साल पहले अंग्रेजों से आजादी मिली थी.

British Company Launched Bike on 15 August: देश आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज के दिन 77 साल पहले देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी. वहीं आज का दिन ऑटो इंडस्ट्री के लिहाज से भी काफी बड़ा दिन है. आज 15 अगस्त के मौके पर कई नई बाइक और कार की भारत में लॉन्चिंग हुई है. इन्हीं नए वाहनों की लॉन्चिंग की लिस्ट में ब्रिटिश ऑटोमेकर्स BSA Motorcycles की बाइक का नाम भी शामिल है.

BSA Gold Star 650 हुई लॉन्च

ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी बीएसए मोटरसाइकिल्स ने गोल्ड स्टार 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की बुकिंग्स भी आज गुरुवार, 15 अगस्त से ही शुरू कर दी गई है. बीएसए गोल्ड स्टार 650 यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में साल 2021 से बिक रही है. वहीं ब्रिटिश ऑटोमेकर्स ने अब इस बाइक को भारतीय बाजार में उतारा है.


ब्रिटिश कंपनी ने 15 अगस्त के दिन भारत में लॉन्च की अपनी ये बाइक, आनंद महिंद्रा हुए शामिल

गोल्ड स्टार 650 का पावरट्रेन

बीएसए गोल्ड स्टार 650 में 652 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है. इस बाइक में लगे इंजन से 6,500 rpm पर 45 bhp की पावर मिलती है और 4,000 rpm पर 55 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस बाइक में लगी मोटर के साथ 5-स्पीड गियर बॉक्स लगाया गया है. बीएसए की इस बाइक में डुअल चैनल ABS का फीचर दिया गया है. इस बाइक के आगे के पहिए में 320 mm के डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं. वहीं पीछे के पहिए में 255 mm  के डिस्क ब्रेक लगे हैं.

Gold Star 650 की कीमत

बीएसए गोल्ड स्टार 650 के अलग-अलग वेरिएंट्स अलग-अलग प्राइस-रेंज के साथ मार्केट में उतारे गए हैं. ये बाइक हाईलैंड ग्रीन और इनसिग्निया रेड कलर ऑप्शन में तीन लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ उतारी गई है. वहीं इसका मिडनाइट ब्लैक और Dawn सिल्वर कलर 3.12 लाख रुपये की कीमत के साथ मार्केट में लाया गया है.

इस बाइक में शेडो ब्लैक कलर भी मौजूद है, जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस 3.16 लाख रुपये है. गोल्ड स्टार 650 के लाइन-अप का टॉप-एंड Legacy Edition शीन सिल्वर 3.35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ भारतीय बाजार में आ गया है.

Anand Mahindra भी रहे मौजूद

BSA गोल्ड स्टार 650 की लॉन्चिंग के वक्त देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल और महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा भी मौजूद रहे. आनंद महिंद्रा ने बाइक की लॉन्चिंग को लेकर पोस्ट भी शेयर किया है. बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की सब्सिडरी कंपनी क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (CLPL) ने साल 2016 में करीब 28 करोड़ रुपये में BSA कंपनी को खरीद लिया था. महिंद्रा एंड महिंद्रा की CLPL में 60 फीसदी की हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें

Ola की इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, केवल 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, Honda भारत में पेश करने जा रही प्रीमियम स्कूटर
पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, Honda भारत में पेश करने जा रही प्रीमियम स्कूटर
अब इथेनॉल पर चलेंगी बाइक्स, Royal Enfield से लेकर Yamaha तक कर रहीं टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
अब इथेनॉल पर चलेंगी बाइक्स, Royal Enfield से लेकर Yamaha तक कर रहीं टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
बस कार में करा लीजिए ये छोटे काम, लाखों रुपये बढ़ जाएगी रीसेल वैल्यू, मिलेगा एक्स्ट्रा फायदा
बस कार में करा लीजिए ये छोटे काम, लाखों रुपये बढ़ जाएगी रीसेल वैल्यू, जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
'पंजाब को रंगला बनाने का सपना...', मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कसा तंज
'पंजाब को रंगला बनाने का सपना...', मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कसा तंज
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोसियों का ब्लंडर देख सिर पकड़ लेंगे आप
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोस से मजेदार वीडियो वायरल
शुभेंदु अधिकारी के CM बनते ही भड़के प्रकाश राज, शेयर किया PM मोदी का 10 साल पुराना वीडियो
शुभेंदु अधिकारी के CM बनते ही भड़के प्रकाश राज, शेयर किया PM मोदी का 10 साल पुराना वीडियो
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल
दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक
गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में मिला जरूरत से ज्यादा 'फुल्विक एसिड', इससे किन बीमारियों का खतरा?
गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में मिला जरूरत से ज्यादा 'फुल्विक एसिड', इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget