एक्सप्लोरर

संजय दत्त ने खरीदी 4 करोड़ की मर्सिडीज-मेबैक GLS600, इसके खास फीचर्स ने सबको किया हैरान

Sanjay Dutt Car Collection: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने 4 करोड़ रुपये की नई Mercedes-Maybach GLS600 SUV खरीदी है. आइए इस लग्जरी कार के फीचर्स, इंजन पावर और कीमत की डिटेल्स जानते हैं.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त ने एक नई लग्जरी SUV खरीदी है और ये कोई आम गाड़ी नहीं बल्कि फेसलिफ्ट Mercedes-Maybach GLS600 है. संजय दत्त ने इस कार को डुअल-टोन कलर स्कीम में खरीदा है. यह SUV मर्सिडीज-बेंज इंडिया की लाइनअप में टॉप लग्जरी मॉडल मानी जाती है. इससे पहले अजय देवगन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स भी इसकी सवारी कर चुके हैं.

Mercedes-Maybach GLS600 का कैसा है डिजाइन?

  • Mercedes-Maybach GLS600 का डिजाइन काफी रॉयल और दमदार है. इसमें बड़ी क्रोम ग्रिल दी गई है, जिस पर मर्सिडीज का लोगो चमकता है. यह SUV खास मेबैक अलॉय व्हील्स पर चलती है और D-पिलर पर आकर्षक Maybach का LOGO नजर आता है. इसमें ऑटो-स्लाइडिंग फुटस्टेप भी है, जो गाड़ी में चढ़ना और उतरना बेहद आसान बनाता है. इसके लुक्स इसे सड़क पर दूसरों से अलग खड़ा कर देते हैं और यही वजह है कि इसे सेलेब्रिटी कार का टैग दिया जाता है.

लग्जरी फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास

  • Mercedes-Maybach GLS600 सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी पूरी तरह लग्जरी का कराती है. इसमें मसाज फंक्शन वाली सीटें दी गई हैं, जो सफ़र को बेहद आरामदायक बनाती हैं. कार में मल्टी-सनरूफ और रियर सनब्लाइंड मौजूद है, जो केबिन को और भी प्रीमियम लुक देता है. इसका अडैप्टिव एयर सस्पेंशन हर तरह की सड़क पर स्मूद और आरामदायक राइड का अनुभव कराता है. इसके अलावा 27-स्पीकर वाला हाई-फिडेलिटी साउंड सिस्टम शानदार म्यूजिक क्वालिटी देता है. कार में 64 कलर एंबियंट लाइटिंग का विकल्प है, जो ड्राइविंग का माहौल और भी खास बना देता है. वहीं, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे आधुनिक और टेक-फ्रेंडली बनाता है. इसके अलावा इसमें कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जिनमें वेंटिलेशन, हीटिंग, मसाज और रिक्लाइनिंग फंक्शन शामिल हैं. पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए रेफ्रिजरेटर और शैंपेन ग्लास वाला स्पेशल आर्मरेस्ट भी दिया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • Mercedes-Maybach GLS600 में 4.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 560 bhp की पावर और 730 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. इतनी पावरफुल SUV होने के बावजूद इसका ड्राइविंग अनुभव बेहद स्मूद है. यही वजह है कि इसे लक्जरी और परफॉर्मेंस का बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है.

कीमत और उपलब्धता

  • Mercedes-Maybach GLS600 की कीमत शहर और लोकेशन के हिसाब से बदलती रहती है. नोएडा में इसका ऑन-रोड प्राइस करीब 3.91 करोड़ है, जबकि मुंबई में यह कीमत लगभग 4 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच जाती है. इसके अलावा ये लग्जरी SUV एक स्पेशल नाइट सीरीज वर्जन में भी आती है, जो इसे और भी एक्सक्लूसिव और खास बनाता है.

ये भी पढ़ें: मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 5 नई 7-सीटर Hybrid SUV, मिलेंगे दमदार फीचर्स और माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
Tyre Manufacturing: काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget