एक्सप्लोरर

करोड़ों की Mercedes Maybach में दिखे सलमान खान, क्या वाकई में है बुलेटप्रूफ?

Salman Khan Car Collection: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में मर्सिडीज मेबैक SUV में देखा गया. आइए इस बुलेटप्रूफ लग्जरी कार के खास फीचर्स और सलमान के कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

Salman Khan Mercedes Maybach: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी लग्जरी SUV को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें करोड़ों की कीमत वाली मर्सिडीज मेबैक GLS600 SUV में देखा गया, जिसे सोशल मीडिया पर बुलेटप्रूफ बताया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है, लेकिन यह कार उनके शानदार गैरेज का एक और ग्लैमरस हिस्सा बन चुकी है.

मर्सिडीज मेबैक GLS600 के फीचर्स

मर्सिडीज मेबैक GLS600 एक परफॉर्मेंस और लग्जरी से भरपूर SUV है, जिसमें 4.0 लीटर V8 बिटर्बो हाइब्रिड इंजन दिया गया है. यह इंजन 557 PS की पावर और 730 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम एक्स्ट्रा 22 PS और 250 Nm की ताकत जोड़ता है. इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मौजूद है. इसकी कीमत 3.35 करोड़ से 3.70 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इस SUV के इंटीरियर में लाउंज स्टाइल सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, रियर-सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, कॉम्पैक्ट रेफ्रिजरेटर, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और वर्चुअल असिस्टेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो इसे एक बेहद आलीशान अनुभव बनाते हैं.

क्या मेबैक वाकई बुलेटप्रूफ है?

बते दें कि कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सलमान की GLS600 बुलेटप्रूफ है, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों से यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाता. विंडशील्ड का कांच पतला नजर आता है और ORVM के पास आमतौर पर लगे स्टील रिम्फ की जगह साधारण फिनिश है. इसलिए, फिलहाल इसकी बुलेटप्रूफ स्थिति को लेकर स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है.

सलमान खान की अन्य बुलेटप्रूफ कारें

1. टोयोटा लैंड क्रूजर LC200

सलमान की बुलेटप्रूफ कारों की शुरुआत इस SUV से हुई थी. मजबूत बॉडी और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए ये जानी जाती है.

2. निसान पैट्रोल V8

भारत में इस SUV की बिक्री नहीं होती, फिर भी सलमान ने इसे विदेश से मंगवाया. बताया जाता है कि उनके पास दो बुलेटप्रूफ पैट्रोल SUVs हैं.

3. रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी

इस लक्जरी SUV को सलमान कई बार इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं. यह मॉडल भी बुलेटप्रूफ माना जाता है और इसकी प्रीमियम इंटीरियर लेआउट और रोड प्रेसेंस बेहतर है. सलमान खान की पॉपुलैरिटी और सुरक्षा को लेकर समय-समय पर खतरे की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में बुलेटप्रूफ गाड़ियों का होना उनकी सुरक्षा जरूरत को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ें: कई एडवांस फीचर्स से लैस होगा Bajaj का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget