एक्सप्लोरर

कई एडवांस फीचर्स से लैस होगा Bajaj का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

Bajaj Electric Scooter: बजाज जल्द अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रहा है, जो शहर के रोजाना सफर के लिए स्मार्ट विकल्प होगा. इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये हो सकती है. आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं.

Bajaj Chetak 3001 Features: बजाज ऑटो एक बार फिर एक नई लॉन्चिंग की तैयारी में है. दरअसल, कंपनी अपनी आइकॉनिक चेतक रेंज में जल्द ही एक नया मॉडल बजाज चेतक 3001 (Bajaj Chetak 3001) लॉन्च करने जा रही है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर न केवल स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगा, बल्कि इसकी स्टाइल और परफॉर्मेंस भी आपको खास पसंद आएगी.

कैसी है स्कूटर की परफॉर्मेंस?

बजाज चेतक 3001 में 3.1kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इसे 62 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देने में सक्षम बनाती है. इसमें करीब 3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिससे यह स्कूटर एक चार्ज में शहर के अंदर आपकी डेली जरूरतें जैसे ऑफिस जाना, मार्केट विजिट या शॉर्ट ट्रिप्स आराम से पूरी कर सकता है. इस स्पीड और रेंज को देखते हुए यह स्कूटर उन लोगों के लिए खास होगा जो एक ईकोनॉमिकल, लो-मेंटेनेंस और भरोसेमंद डेली कम्यूटर ढूंढ रहे हैं.

डिजाइन में मिलेगा मेटल बॉडी फिनिश

बजाज चेतक 3001 का डिजाइन कंपनी के मौजूदा चेतक मॉडल की तरह ही क्लासिक और मजबूत है. इसमें मेटल बॉडी फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक और फील देती है. इसके साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 1914 मिमी, चौड़ाई 725 मिमी, और ऊंचाई 1143 मिमी है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 168 मिमी और व्हीलबेस 1355 मिमी है, जबकि इसका कुल वजन 123 किलोग्राम है. आगे और पीछे दोनों तरफ 90/90-12 साइज के टायर दिए गए हैं. ये स्पेसिफिकेशन इसे शहर के ट्रैफिक और सड़कों के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

कितनी होगी स्कूटर की कीमत?

बजाज चेतक 3001 की कीमत लगभग 1 लाख एक्स-शोरूम रुपये होने की उम्मीद है, अगर आप चेतक 2903 का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे हैं या उससे थोड़े अधिक फीचर्स वाला स्कूटर चाहते हैं, तो चेतक 3001 आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. बजाज चेतक 3001 को कंपनी इसी हफ्ते लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च के बाद इसकी रेंज, चार्जिंग टाइम, स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आएगी.

बता दें कि यह स्कूटर खास इसलिए भी है क्योंकि यह भरोसेमंद बजाज ब्रांड से आता है, इसका डिजाइन क्लासिक होने के बावजूद मॉडर्न है, इसकी परफॉर्मेंस बेहतरीन है और कीमत भी समझदारी भरी है. यह शहरी यूजर्स के लिए एक किफायती, टिकाऊ और स्टाइलिश विकल्प बन सकता है.

ये भी पढ़ें: Ola-Uber-Rapido Ban: आज से इस राज्य में नहीं चलेगी ओला, उबर, रैपिडो! जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget