एक्सप्लोरर

BMW Bike Launch: भारत में BMW ने लॉन्च की ये शानदार बाइक्स, धांसू लुक के साथ ऐसे जीतेंगी राइडर्स का दिल

BMW की इन बाइक्स में फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और ब्लूटूथइनेबल्ड टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आप इन्हें अभी बुक कर सकते हैं.

BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई बाइक R 1250 GS BS 6 एडवेंचर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो ट्रिम्स में उतारा गया है, जिसमें R 1250 GS और R 1250 GS Adventure शामिल हैं. कंपनी ने इन बाइक्स की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू दी थी. BMW Motorrad की R 1250 GS और R 1250 GS एडवेंचर को सिर्फ Pro वेरिएंट में अवेलेबल करवाया गया है. R 1250 GS Pro की प्राइस 20.45 लाख रुपये तय की गई है, जबकि R 1250 GS Adventure Pro की 22.4 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. आइए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में.

दिए गए हैं तीन मोड
BMW की इन लेटेस्ट बाइक्स में एक फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, एक यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ABS प्रो के अलावा तीन राइड मोड भी दिए गए हैं, जिनमें इको, रोड और रेन शामिल हैं. कंपनी ने इसमें हिल-स्टार्ट कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड राइडिंग एड्स फीचर्स भी दिए हैं. 

मिलेंगे ये खास फीचर्स
BMW की इस बाइक की ऑप्शनल किट में इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल सस्पेंशन, ऑटोमेटेड हिल-स्टार्ट कंट्रोल, हीटेड सीट्स, डायनेमिक ब्रेक असिस्टेंट, राइड प्रो मोड्स (डायनेमिक, डायनेमिक प्रो, एंडुरो और एंडुरो प्रो) और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. स्टैंडर्ड R 1250 GS में अलॉय व्हील्स दिया जाएगा. वहीं हाई-स्पेक एडवेंचर ट्रिम में ट्यूबलेस-टायर कम्पैटिबल स्पोक व्हील्स दिए जाएंगे.

दमदार है इंजन
BMW की R 1250 GS और R 1250 GS Adventure में 1,254 cc, ट्विन-सिलेंडर बॉक्सर इंजन दिया गया है जो 134 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 143 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन में बीएमडब्ल्यू की शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी भी है और यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है.

इनसे होगा मुकाबला
BMW R 1250 GS भारत में डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 और ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस जैसी मोटरसाइकिल्स से होगा. ये बाइक्स अपनी परफॉर्मेंस से राइडर्स को काफी पसंद आती हैं. ऐसे में देखना होगा कि 2021 BMW R 1250 GS राइडर्स के दिलों पर कैसे राज कर पाती है. 

ये भी पढ़ें

BMW Electric Scooter: BMW के इलेक्ट्रिक स्कूटर से आज उठेगा पर्दा, 130kmph की टॉप स्पीड के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Bike Maintenance Tips: बिना परेशानी लंबे समय तक लेना चाहते हैं बाइक राइडिंग का आनंद, इन 7 बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget