एक्सप्लोरर

BMW Z4 M40i Launched: भारत में लॉन्च हुई बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई टू-सीटर लग्जरी कार, पोर्शे गाड़ियों होगा मुकाबला

BMW Car: बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में पोर्शे केमन और बॉक्सटेर जैसी गाड़ियां हैं.

BMW Z4 M40i Two-Seater Car: बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी लंबे समय से इंतजार कराने वाली गाड़ी बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई लॉन्च कर दी. कंपनी की ये ओपन-टॉप टू-सीटर रोडस्टर कार को जून से पूरे देश में उपलब्ध करा दिया जायेगा. ये कार सीबीयू (Completely Built Unit) रुट के जरिये लायी जाएगी.

बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई कीमत

बीएमडब्ल्यू अपनी इस कार की बिक्री 89.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर करेगी. कंपनी अपनी इस कार पर 2 साल तक की वारंटी दे रही है. इस कार को 7 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. जिसमें स्काईस्क्रेपर ग्रे और पोर्टिमाओ ब्लू शामिल है. 

बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई इंजन

इस लग्जरी कार में 3.0L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 340bhp की पावर और 500Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. इसके इंजन को 8-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. ये कार महज 4.5 सेकण्ड्स में ही 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इस कार में तीन ड्राइविंग मोड- इकोप्रो, कम्फर्ट और स्पोर्ट भी दिए गए हैं. 

बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई डिजाइन

इसके डिजाइन की बात करें तो, इसे कंटेम्प्रेरी ओपन-टॉप डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा इसमें तिरछी डिजाइन वाली नई ग्रिल, फ्लैंक्स के ऊपर एलईडी हेडलैंप्स, एल आकर की एलईडी टेल लैम्प्स, व्हील आर्च तक फैला हुआ लंबा बोनट और 19 इंच के अलॉय व्हील मौजूद हैं. इस कार का फेब्रिक सॉफ्ट टॉप ऑपरेट होने में केवल 10 सेकंड का समय लगता है.

बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई सेफ्टी फीचर्स

इस कार में दिए गए सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, इसमें फ्रंट और साइड दोनों एयरबैग दिए गए हैं. जोकि ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए हैं. इसके अलावा ब्रेक असिस्ट फीचर के साथ एबीएएस, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर भी मौजूद है.

बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई केबिन फीचर्स

इस लग्जरी कार के केबिन फीचर्स में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जीपीएस और 3D मैप्स के साथ हाई रेजोल्यूशन वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले, टच कंट्रोलर, ऐपल कार प्ले फीचर और ड्राइवर असिस्टिंग फीचर्स (पार्किंग और ड्राइविंग असिस्टेंस) मौजूद हैं.

इनसे होगा मुकाबला

बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में पोर्शे केमन और बॉक्सटेर जैसी गाड़ियां हैं.

यह भी पढ़ें- Most Affordable SUV: सनरूफ फीचर के साथ, सबसे किफायती कीमत पर पेश की जा सकती है हुंडई एक्सटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 80 हजार डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं Renault Kwid, हर महीने देनी होगी इतनी EMI
सिर्फ 80 हजार डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं Renault Kwid, हर महीने देनी होगी इतनी EMI
यूपी में ये लाखों गाड़ियां बन चुकी हैं खटारा, टेस्ट में फेल हुए 1.95 लाख वाहन, जानें डिटेल्स
यूपी में ये लाखों गाड़ियां बन चुकी हैं खटारा, टेस्ट में फेल हुए 1.95 लाख वाहन, जानें डिटेल्स
526KM रेंज वाली Syros EV या Nexon EV? खरीदने से पहले जान लें कौन है बेस्ट
526KM रेंज वाली Syros EV या Nexon EV? खरीदने से पहले जान लें कौन है बेस्ट
Cheapest Hatchback Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget