एक्सप्लोरर

Most Affordable SUV: सनरूफ फीचर के साथ, सबसे किफायती कीमत पर पेश की जा सकती है हुंडई एक्सटर

Hyundai Micro SUV: हुंडई एक्सटर का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद टाटा पंच, निसान मैग्नाइट और रेनॉ किगर जैसी गाड़ियों से होगा.

Hyundai Exter: आमतौर पर माइक्रो एसयूवी में सनरूफ फीचर नहीं दिया जाता, इसे ज्यादातर एसयूवी या इससे ऊपर के सेगमेंट में देखा जा सकता है. जबकि हुंडई ने अपनी जल्द आने वाली छोटी एसयूवी एक्सटर में कई फीचर को जोड़ा है. इस कार में सनरूफ मौजूद होगी, जो वॉयस कमांड लेने में सक्षम होगी. ये फीचर इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी में देखने को नहीं मिलता. इसे स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ कहा जा सकता है. सनरूफ ओपन करने के लिए 'ओपन सनरूफ' या 'आई वांट टू सी स्काई' जैसी वॉयस कमांड देने पर ये ओपन हो जाती है. ये सिनल पेन सनरूफ है, जो फ़िलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है.

डैशबोर्ड पर ड्यूल कैमरा

हुंडई की इस माइक्रो एसयूवी में एक और खास फीचर की पेशकश की गयी है, जोकि डैशकैम है. इसके डैशबोर्ड पर ड्यूल कैमरा लगाया गया है, जिसमें एक फ्रंट और एक रियर कैमरा है. इसके अलावा 2.31 इंच एलसीडी डिस्प्ले, स्मार्टफोन ऐप बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ कई रिकॉर्डिंग मोड्स भी दिए गए हैं. इसके साथ-साथ इसमें मल्टिपल रिकॉर्डिंग ऑप्शन जैसे ड्राइविंग (नार्मल), इवेंट (सेफ्टी) और वेकेशन (टाइम लैप्स) भी दिए गए हैं. कंपनी अपनी इस कार के लिए बुकिंग ओपन कर चुकी है.

इंजन

हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी को 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जायेगा, जिसे ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जायेगा. इसके अलावा इस एसयूवी में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा. वहीं अगर इसकी लॉन्चिंग की बात करें तो, हुंडई अपनी इस कार को 10 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है.

कंपनी अपनी इस कार को पांच वेरिएंट में पेश करेगी. जोकि ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट हैं. ये कार हुंडई की एंट्री लेवल कार होगी और ये अपनी 4 मीटर एसयूवी हुंडई वेन्यू के साथ मिलकर कंपनी के लाइनअप को पूरा करने का काम करेगी.

इनसे होगा मुकाबला

हुंडई एक्सटर का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद टाटा पंच, निसान मैग्नाइट और रेनॉ किगर जैसी गाड़ियों से होगा. इस कार में दी जाने वाली सनरूफ, इस कार को सेगमेंट में मौजूद गाड़ियों से अलग खड़ा करती है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा तैयार कर रही है नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, KUV 100 को करेगी रिप्लेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget