एक्सप्लोरर

BMW की नई iX3 से उठा पर्दा, 21 मिनट में होगी चार्ज, घर को भी देगी पावर सप्लाई

BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश की है, जो सिर्फ 21 मिनट में चार्ज होकर 800 किमी तक चल सकती है. खास बात ये है कि यह कार घर को भी बिजली देने में सक्षम है. आइए इसकी खासियत जानते हैं.

BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV iX3 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन पेश किया है, जो खासतौर पर भारत और चीन जैसे बाजारों के लिए तैयार किया गया है. इन देशों में लोग ऐसी गाड़ियों को ज्यादा पसंद करते हैं, जिनमें पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह हो. इस नई BMW iX3 को अगले महीने बीजिंग इंटरनेशनल ऑटो शो में पहली बार दिखाया जाएगा.

दरअसल, कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 21 मिनट में चार्ज हो सकती है और एक बार चार्ज करने पर करीब 800 किलोमीटर तक चल सकती है. इतनी लंबी रेंज होने की वजह से अब बार-बार चार्ज करने की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है. इसके अलावा, यह कार घर को भी बिजली दे सकती है, जो इसे और भी उपयोगी बनाता है.

ज्यादा जगह और आरामदायक सफर

नई BMW iX3 में कंपनी ने व्हीलबेस को 108 मिलीमीटर तक बढ़ा दिया है, जिससे अब इसका व्हीलबेस 3005 mm हो गया है. इसके साथ ही कार की लंबाई भी करीब 4.9 मीटर हो गई है. साइज बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह मिलती है. खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए लेग रूम ज्यादा हो गया है, जिससे लंबी जर्नी में आराम मिलता है. फैमिली के साथ सफर करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है. BMW ने इस कार को इस तरह डिजाइन किया है कि ड्राइविंग के साथ-साथ आराम का भी पूरा ध्यान रखा जाए.

डिजाइन में बदलाव और सुरक्षा पर फोकस

BMW ने इस नए मॉडल में डिजाइन को थोड़ा बदलते हुए सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया है. चीन में सुरक्षा कारणों से रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स पर रोक लगाई जा रही है, इसलिए कंपनी ने इस कार में साधारण बाहर की ओर खींचने वाले डोर हैंडल दिए हैं. यह बदलाव दिखने में भले छोटा लगे, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है. माना जा रहा है कि भारत में आने वाले मॉडल में भी यही डिजाइन देखने को मिलेगा. इसके अलावा कार का लुक काफी मॉडर्न और प्रीमियम है, जो इसे एक लग्जरी फील देता है.

एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस

BMW iX3 सिर्फ रेंज और डिजाइन में ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी आगे है. इसमें ऐसी बैटरी और सिस्टम दिया गया है, जो तेज चार्जिंग के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है. 21 मिनट में चार्ज होने की क्षमता इसे लंबी दूरी के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है. सबसे खास बात ये है कि यह कार “विहिकल टू होम” फीचर के साथ आती है, यानी जरूरत पड़ने पर यह आपके घर को भी बिजली दे सकती है. यह फीचर भविष्य की टेक्नोलॉजी को दिखाता है और इमरजेंसी में काफी काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें: Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें
Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान
Venue से बड़ी, Creta से सस्ती, Hyundai ला रही नई SUV
Venue से बड़ी, Creta से सस्ती, Hyundai ला रही नई SUV
SUV के आगे Hatchback कारें फेल, बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
SUV के आगे Hatchback कारें फेल, बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News
NEPAL FLASH FLOOD: नेपाल जल प्रलय का सच आया सामने क्या बचाई जा सकती थीं जानें? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
तेलंगाना के CM ने मंत्री पर लिया एक्शन, बेटी ने लगाए थे आरोप
तेलंगाना के CM ने मंत्री को किया बर्खास्त, बेटी ने लगाए थे आरोप
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
Embed widget