एक्सप्लोरर

BMW ने लॉन्च की ये लग्जरी सेडान, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

BMW 620d M Sport Signature Launched: बीएमडब्ल्यू 620d M स्पोर्ट सिग्नेचर इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गई है. BMW की ये कार 7.9 सेकंड में 0 से 100 kmpl की रफ्तार पकड़ सकती है.

BMW 620d M Sport Signature Launched: कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) को लग्जरी गाड़ियां बनाने के लिए जाना जाता है. कंपनी ने भारत में एक और लग्जरी सेडान की लॉन्चिंग कर दी है. बीएमडब्ल्यू 620d M स्पोर्ट सिग्नेचर भारत में लॉन्च हो चुकी है. बीएमडब्ल्यू की ये गाड़ी भी कंपनी की बाकी गाड़ियों की तरह काफी महंगी है. इस सेडान के लुक और फीचर काफी लग्जीरियस लुक देते हैं.

BMW 620d M स्पोर्ट सिग्नेचर के 4 रंग

जर्मन की कार निर्माता कंपनी ने भारत में बीएमडब्ल्यू 620d M स्पोर्ट सिग्नेचर स्पोर्ट कार लॉन्च कर दी है. इस कार का कोई और वेरिएंट कंपनी नहीं लाई है. लेकिन, चार शेड के साथ ये कार कंपनी ने मार्केट में उतारी है. बीएमडब्ल्यू की ये कार मिनरल व्हाइट, टेंजानाइट ब्लू, स्काईस्क्रैपर ग्रे और कार्बन ब्लैक इन चार रंगों के साथ भारतीय बाजार में आई है.

BMW की नई कार के फीचर

BMW के इस नए मॉडल में 12.3-इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं. एक फुली डिजिटल क्लस्टर के लिए है, तो एक में इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है. साथ ही वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रायड ऑटो भी है. इसमें गाड़ी को पार्क करने में सुविधा के लिए रियर व्यू कैमरा भी इस गाड़ी में दिया गया है. इस लग्जरी कार में रिमोट कंट्रोल पार्किंग की सुविधा भी है.

इस लग्जरी सेडान में फोन को चार्ज के लिए वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है. सेंटर कंसोल में स्मार्टफोन होल्डर भी लगा है. पैडल शिफ्टर्स, पैनोरैमिक सनरूफ और 16-स्पीकर हर्मन कार्डोन साउंड सिस्टम भी बीएमडब्ल्यू ने अपनी इस नई गाड़ी में दिया है. ये कार 7.9 सेकंड में 0 से 100 kmpl की रफ्तार पकड़ सकती है. साथ ही इस गाड़ी में ड्राइवर को ड्राइविंग मोड के पांच ऑप्शन मिल रहे हैं.

BMW 620d M स्पोर्ट सिग्नेचर की कीमत

बीएमडब्ल्यू की ये लग्जरी सेडान शानदार लुक और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में आ गई है. इस लग्जरी कार की एक्स-शोरूम प्राइस 78.90 लाख रुपये है. इस गाड़ी में 2.0-लीटर, चार सिलेंडर डीजल इंजन लगा हुआ है, जिससे 188bhp और 400 Nm का टॉर्क आउटपुट पर मिलता है.

ये भी पढ़ें

क्या हैं अलग-अलग कलर की नंबर प्लेट्स के मायने? कैसे मिलती है गाड़ियों को 8 तरह की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget