एक्सप्लोरर

Electric Scooter Comparison: सिंपल वन, एथर 450X या ओला एस1 प्रो, जानिए तीनों में कौन है बेहतर 

ओला एस1 प्रो में 36 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस है जबकि सिंपल वन में 30 लीटर और  एथर में 26 लीटर है. सिंपल वन में लंबी सीट भी है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस ओला एस1 प्रो के समान है.

Simple One vs Ola S1 Pro vs Ather 450X: सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में हाल ही में 1,45,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें 750 वॉट का चार्जर भी मिलेगा. हालांकि यह कीमत शुरुआती अनुमानित कीमत से ज्यादा है, लेकिन इसे बड़े बैटरी पैक और स्पेसिफिकेशंस को अपडेट किया गया है.  सिंपल वन अब फिक्स्ड और रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है जो 212 किलोमीटर की रेंज देता है. यह 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.77 सेकंड में पकड़ लेता है, इसमें 8.5kw का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. इसमें इको, राइड, डैश और सोनिक जैसे चार राइड मोड भी मिलते हैं.

सबसे भारी इलेक्ट्रिक स्कूटर

इसमें आईआईटी-इंदौर के सहयोग से विकसित एक थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. यह स्टार्टअप कंपनी आगे और भी मॉडल्स लाएगी, लेकिन सवाल यह है कि, क्या आपको इसे खरीदना चाहिए? सिंपल वन सबसे भारी इलेक्ट्रिक स्कूटर है, लेकिन इसका व्हीलबेस भी अन्य ई-स्कूटरों की तुलना में लंबा है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ और 4जी कनेक्टिविटी और ओटीए अपडेट भी है.

Electric Scooter Comparison: सिंपल वन, एथर 450X या ओला एस1 प्रो, जानिए तीनों में कौन है बेहतर 

किसका परफॉर्मेंस है बेहतर

अगर हम इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो इसका मुकाबला एथर 450X और ओला एस1 प्रो से होता है. तीनों ढेर सारे फीचर्स से लैस और पॉवरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं. परफॉर्मेंस के मामले में, सिंपल वन कम समय में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड के मामले में सबसे तेज है, जबकि ओला एस1 प्रो की हाई स्पीड 116 किमी प्रति घंटा है और एथर की 90 किमी प्रति घंटा है.

Electric Scooter Comparison: सिंपल वन, एथर 450X या ओला एस1 प्रो, जानिए तीनों में कौन है बेहतर   

किसमें है ज्यादा स्पेस

ओला एस1 प्रो में 36 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस है जबकि सिंपल वन में 30 लीटर और  एथर में 26 लीटर है. सिंपल वन में लंबी सीट भी है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस ओला एस1 प्रो के समान है. तीनों में ही लगभग एक समान और सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं.

Electric Scooter Comparison: सिंपल वन, एथर 450X या ओला एस1 प्रो, जानिए तीनों में कौन है बेहतर  

निष्कर्ष 

सिंपल वन बहुत अधिक महंगा है और इसका कारण नई फेम-2 सब्सिडी स्कीम है. हालांकि ओला एस1 प्रो और एथर 450एक्स भी काफी  महंगे हैं. इसलिए, सिंपल वन अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे नहीं है. लेकिन सीमित उपलब्धता के कारण इसकी तुलना बाकी दोनों स्कूटरों से नहीं की जा सकती. हालाँकि, इसका परफॉर्मेंस और टॉर्क अधिक है. हमने अभी तक नए सिंपल वन को टेस्ट नहीं किया है, जबकि अब तक ओला और एथर दोनों ने ही अपने प्रदर्शन से हमें प्रभावित किया है.

यह भी पढ़ें :- मई 2023 में मारुति फ्रोंक्स की जमकर बिक्री, कंपनी ने बेच डाली इतनी गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget