एक्सप्लोरर

Triumph Electric Bike: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में नई क्रांति लाएगी यह बाइक, रेंज और रफ्तार दोनों ही होंगे जबरदस्त 

Triumph Future Plan: TE-1 बाइक में इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम का प्रयोग किया गया है. यह ऐसी पहली प्रयोग में लाई गई तकनीक है जो बाइक बैटरी मैनेजमेंट को कंट्रोल करेगी.

Triumph TE-1 Prototype Bike: प्रीमियम बाइक्स ब्रांड ट्रायम्फ (Triumph) ने कंपनी के TE-1 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब होने का खुलासा किया है. TE-1 सीधे तौर पर उत्पादन तो नहीं करेगा, मगर फ्यूचर इलेक्ट्रिक बाइक्स को डेवलप करने में मदद करेगा. इस प्रोजेक्ट पर पहले ही काम शुरू किया जा चुका है. डेटोना 200 के चैंपियन रेसर ब्रैंडन पाश (Branden Pash) ने प्रोटोटाइप मोटरसाइकिल का परीक्षण किया था. कंपनी ने इसके डिजाइन की प्रेरणा अपनी स्पीड ट्रिपल मोटरसाइकिल से कुछ हद तक लिया है.

220 किलोग्राम वजनी TE-1 के बारे में Triumph ने कहा है कि यह ऐसी ही इलेक्ट्रिक बाइक्स की तुलना में 25 प्रतिशत हल्की है. इस बाइक का इंजन 175 bhp की अधिकतम पावर और 109 Nm का उच्चतम टॉर्क उत्पन्न करता है. 

100 kmph की रफ्तार मात्र 3.6 सेकेंड में 

Triumph इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे और 6.2 सेकंड में 160 किमी प्रति घंटे की गति हासिल कर सकती है. इसकी बैटरी 161 किमी का रेंज से सकती है, जो कि केवल 20 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. ट्रायम्फ और विलियम्स एडवांस इंजीनियरिंग (WAE) के साझा सहयोग से इस बाइक के बैटरी और चार्जिंग तकनीक को विकसित किया गया है.

एल्युमिनियम का है फ्रेम

TE-1 का फ्रेम एल्युमिनियम से निर्मित है. मोटरसाइकिल में एलईडी के साथ शार्प टेल लैंप दिया गया है. ऊपर की साइड स्ट्रीट ट्रिपल से इस्पायर्ड ट्विन हेडलैम्प्स देखा जा सकता है. सस्पेंशन ड्यूटी ओहलिन्स द्वारा आगे और पीछे दोनों तरफ से की जा सकने वाली है. इसमें एक टीएफटी स्क्रीन है जो राइडर को सभी आवश्यक जानकारी दिखाती है.

बैटरी मैनेजमेंट को कंट्रोल से है लैस

TE-1 बाइक में इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम का प्रयोग किया गया है. यह ऐसी पहली प्रयोग में लाई गई तकनीक है जो बाइक बैटरी मैनेजमेंट को कंट्रोल करेगी. ये सिस्टम बैटरी के एक दम आखिरी प्वाइंट यानी कि जीरो लेवल पर भी काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस बाइक को लेकर कंपनी बहुत सतर्कता से कार्य कर रही है. कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही इस बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा रही है.

Jaguar Update: जगुआर लैंड रोवर का बड़ा प्लान, पेश करेगी 6 नई इलेक्ट्रिक कारें

Hydrogen Vehicles: जल्द ही देश में आने वाले हैं हाइड्रोजन से चलने वाले दोपहिया वाहन, जानें क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget