एक्सप्लोरर

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी 2 नई बाइक, जबरदस्त लुक और फीचर्स के साथ बहुत कुछ होगा नया

2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650, क्लासिक 350 से काफी मिलती-जुलती होगी, जिसमें क्रोम रिम, सिग्नेचर पायलट लैंप, गोल इंडिकेटर और मिरर और एक नई टेललाइट के साथ गोल हेडलाइट होगी.

2024 Royal Enfield Classic 350 and Classic 650: अपडेटेड रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और क्लासिक 650 मोटरसाइकिल इस साल भारतीय सड़कों पर आने वाली हैं. क्लासिक 350 के लिए, यह नए 'J' प्लैटफॉर्म पर शिफ्ट होने के बाद पहला अपडेट होगा. हालांकि 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फेसलिफ्ट के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव जैसे कि ऑल-LED लाइटिंग और ट्यूबलेस टायर के साथ नए अलॉय व्हील होने की उम्मीद है. इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड बाइक की अपील को बढ़ाने और अपने सेगमेंट में बेहतर प्राइस प्वाइंट के साथ कई नए फीचर्स से लैस हो सकती है.

पावरट्रेन और हार्डवेयर 

पावरट्रेन के मामले में, इंजन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में 349cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता रहेगा, जो कि रॉयल एनफील्ड मेटियर में भी मिलता है. इस इंजन में वाइब्रेशन को कम करने के लिए एक एक्सट्रा काउंटर-बैलेंसर शाफ्ट है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन गैस-चार्ज्ड रियर सस्पेंशन मिलते रहने की उम्मीद है. यह बाइक फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS से लैस होगी.

2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650

2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650, क्लासिक 350 से काफी मिलती-जुलती होगी, जिसमें क्रोम रिम, सिग्नेचर पायलट लैंप, गोल इंडिकेटर और मिरर और एक नई टेललाइट के साथ गोल हेडलाइट होगी. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि क्लासिक 650 में रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 की तुलना में मिड-सेट फुटपेग और लंबा हैंडलबार और ज्यादा आरामदायक सीटिंग होगी. इसमें मटर-शूटर एग्जॉस्ट पाइप, क्रोम थ्रॉटल बॉडी कवर और एक गोल टेललाइट भी मिलेगी. क्लासिक 650 के सस्पेंशन सेटअप में ट्रेडिशनल टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलेंगे. 

कितनी होगी कीमत?

कीमत की बात करें तो, नई 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल के समान ही रहने की संभावना है. वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की एक्स शोरूम कीमत 3.3 लाख रुपये से 3.7 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें -

भारतीय बाजार में 6 नई कारें लाएंगी रेनॉ-निसान, 2 इलेक्ट्रिक मॉडल्स भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget