एक्सप्लोरर

Royal Enfield भारत में लॉन्च करेगी 6 नई बाइक्स! जानें क्या हो सकते हैं फीचर्स

Scram 411 को लॉन्च करने के बाद, रॉयल एनफील्ड अब 2023 के अंत तक भारतीय बाजार में 6 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है.

Scram 411 को लॉन्च करने के बाद, रॉयल एनफील्ड अब 2023 के अंत तक भारतीय बाजार में 6 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है. कंपनी 350cc और 650cc सेगमेंट में कई बाइक्स बाज़ार में उतारेगी. इसके अलावा रॉयल एनफील्ड नई हिमालयन एडवेंचर बाइक भी पेश करेगी. तो चलिए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइक्स कौन-कौन सी हैं.

रॉयल एनफील्ड SHOTGUN 650
Royal Enfield ने 2021 EICMA में SG650 कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था. इस मोटरसाइकिल में राउंड हेडलैम्प्स और रियर-व्यू मिरर्स के साथ-साथ टियरड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक और वाइड रियर मडगार्ड जैसे क्लासिक डिज़ाइन एलिमेंट शामिल हैं. शॉटगन 650 में 648cc पैरेलल-ट्विन, एयर-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है, यह इंजन 47bhp और 52N का टार्क जनरेट करता है.

रॉयल एनफील्ड SUPER METEOR 650
रॉयल एनफील्ड एक क्रूजर मोटरसाइकिल का भी परीक्षण कर रही है, जो Super Meteor होगी, मोटरसाइकिल में इंटरसेप्टर 650 वाला पावरट्रेन हो सकता है. Super Meteor में अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हो सकते हैं. इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिया जाएगा.

रॉयल एनफील्ड HUNTER 350
रॉयल एनफील्ड 2022 के मध्य तक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को लॉन्च कर सकती है. इस मोटरसाइकिल को भारत में प्रोडक्शन बॉडी पार्ट्स के साथ देखा गया है. नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में सिंगल-पीस सीट, आराम से एर्गोनॉमिक्स, रेट्रो-स्टाइल सर्कुलर हेडलैम्प, डिस्क ब्रेक दिया जाएगा. इस बाइक में एक नया 349cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा.

नेक्सट जनरेशन BULLET 350
हंटर ही नहीं, रॉयल एनफील्ड ने भी भारत में नेक्स्ट जनरेशन की बुलेट 350 का परीक्षण शुरू कर दिया है. नया मॉडल नए जे-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है. इस बाइक में 349 सीसी, एयर/ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो Classic 350 की तरह ही होगा. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आ सकता है.

रॉयल एनफील्ड CLASSIC 650
रॉयल एनफील्ड 2023 में देश में एक नई 650cc क्लासिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च कर सकती है. मोटरसाइकिल को भारतीय सड़कों पर कई बार परीक्षण के दौरान देखा गया है. नई क्लासिक 650 में सर्कुलर हेडलैंप और टियरड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक जैसे रेट्रो डिजाइन एलिमेंट होंगे. क्लासिक 650 में 649cc, ट्विन सिलेंडर इंजन होने की संभावना है, जो 47bhp और 52Nm का टार्क पैदा करता है.

रॉयल एनफील्ड HIMALAYAN 450
रॉयल एनफील्ड नई पीढ़ी की हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल पर काम कर रही है, जिसे हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. नई मोटरसाइकिल एक नए 450cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आएगी, जिसमें लगभग 40bhp और 45Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. उम्मीद किया जा रहा है कि इसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget