एक्सप्लोरर

Electric Scooters: ये हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो सबसे बड़े 'नुकसान', लेने से पहले जरूर जान लें

Buying Electric Scooter: जब आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर सड़क पर निकलते हैं तो आपके मन में उसकी ड्राइविंग रेंज को लेकर लगातार एक ख्याल बना रहता है कि कहीं यह रास्ते में ही डिस्चार्ज न हो जाए.

Real Life Challenges After Buying Electric Scooter: पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की ओर बढ़ने के लिए मजबूर कर दिया है. हालांकि, यह मजबूरी इस लिहाज से अच्छी है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के इस्तेमाल से वायु प्रदूषण बहुत कम होता है जबकि पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर वायु प्रदूषण ज्यादा करते हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ध्वनि प्रदूषण भी नहीं करते जबकि पेट्रोल वाले स्कूटर ध्वनि प्रदूषण करते हैं. 

इतना ही नहीं पेट्रोल स्कूटर्स को इस्तेमाल करने की कॉस्ट ज्यादा होती है जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को इस्तेमाल करना बहुत कम खर्चे में संभव हो जाता है. यह सब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के फायदे हैं लेकिन मौजूदा वक्त में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के कुछ नुकसान भी हैं. हालांकि, इन्हें नुकसान कहने से ज्यादा बेहतर होगा कि चैलेंजेज कहा जाए. ऐसे में हम आपको इस रिपोर्ट में ऐसे ही दो चैलेंज के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बाद फेस करने पड़ सकते हैं.

ड्राइविंग रेंज को लेकर एंजायटी
जब आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर सड़क पर निकलते हैं तो आपके मन में उसकी ड्राइविंग रेंज को लेकर लगातार एक ख्याल बना रहता है कि कहीं यह रास्ते में ही डिस्चार्ज न हो जाए क्योंकि, अगर ऐसा होता है तो बहुत हद तक उम्मीद है कि आपको आसपास में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग प्वाइंट ना मिले और ऐसा होने पर आपको अपने स्कूटर को या तो टो कराना पड़ेगा या फिर खुद खींचकर घर लाना पड़ेगा. क्योंकि, मौजूदा समय में भारत का सार्वजनिक ईवी चार्जिंग इंफास्ट्रक्चर बहुत अच्छा नहीं है.

सर्विस ऑप्शंस की कमी 
फिलहाल, जब आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदेंगे तो आपके पास उसकी सर्विस कराने के लिए सिर्फ कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर का ही विकल्प होगा. क्योंकि, भारतीय बाजार के लिए ईवी अभी नई टेक्नोलॉजी है और आधिकारिक सर्विस सेंटर से अलग इसकी सर्विस करने के लिए आपको अभी बहुत ज्यादा मैकेनिक नहीं मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget