एक्सप्लोरर

Ducati New Bike: डुकाटी ने लॉन्च की दमदार इंजन वाली Desert X बाइक, किसी भी रास्ते पर है चलने में सक्षम, इस बाइक से है मुकाबला

Ducati DesertX Price: डुकाटी डेजर्टएक्स बाइक की भारतीय बाजार शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 17.91 लाख रुपये रखी गई है. इस बाइक के लिए बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है.

Ducati DesertX: डुकाटी इंडिया ने भारतीय बाजार में आज अपनी एक नई एडवेंचर टूरर बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसका नाम डेजर्टएक्स रखा है. यह कंपनी की पहली ऑफ रोडिंग एडवेंचर टूरर बाइक है. इस बाइक में बेहद दमदार इंजन मिलता है, साथ ही इसे ढेर सारे फीचर्स से भी लैस किया गया है. चलिए जानते हैं क्या है इस बाइक की खासियत.

कैसा है इंजन?

इस बाइक में एक रिट्यून्ड 937 cc का डेस्मोड्रोमिक दिया गया है, जो कि 9,250 rpm पर 110 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm  का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.  पैदा करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें टूरिंग, एंड्यूरो, वेट, रैली, अर्बन और स्पोर्ट जैसे 6 राइडिंग मोड्स के साथ लो, मीडियम, हाई और फुल जैसे 4 पावर मोड भी मिलते हैं. 

कैसे हैं फीचर्स? 

डुकाटी डेजर्टएक्स में फुल एलईडी लाइटिंग और डुकाटी ब्रेक लाइट के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, बॉश से आईएमयू और कई राइडिंग एड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

कैसा है सस्पेंशन?

इस बाइक की खास तौर से ऑफ रोडिंग के लिए बनाया गया है. इस बाइक के फ्रंट में 21 इंच और रीयर में 18 इंच के टायर दिए गए हैं. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 250 mm है. साथ ही इस बाइक में पिरेली स्कॉर्पियन रैली एसटीआर ट्यूबलेस टायर देखने को मिलता है. सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में 46 mm अप-साइड डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक दिए गए हैं.

कितनी है कीमत?

डुकाटी डेजर्टएक्स बाइक की भारतीय बाजार शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 17.91 लाख रुपये रखी गई है. इस बाइक के लिए बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है.

किससे होगी टक्कर?

डुकाटी डेजर्टएक्स भारतीय बाजार में कावासाकी निंजा ZX-10R को टक्कर देगी. इसकी सुपर बाइक की शुरुआती कीमत 15,99,000 रुपये है. यह केवल 1 वेरिएंट और 2 रंगों में उपलब्ध है. इस बाइक में 998cc का BS6 इंजन मिलता है जो 200.21 bhp की पॉवर और 114.9 Nm का टार्क प्रोड्यूस करता है. इसके फ्रंट और रियर दोनों ओर डिस्क ब्रेक के साथ एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा स्कार्पियो एन को ग्लोबल NCAP ने दिया 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, स्विफ्ट, एस प्रेसो और इग्निस को मिला 1 स्टार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget