एक्सप्लोरर

ये हैं भारत में मिलने वाली 5 किफायती BS6 बाइक्स, जानें कीमत और खूबियां

लॉकडाउन में बाइक निर्माता कंपनियां अपने वाहनों की बिक्री ऑनलाइन कर रही हैं.

नई दिल्ली: देश में एक अप्रैल 2020 से BS6 वाहनों की बिक्री शुरू हो चुकी है. फिलहाल तो कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन देश में लगा हुआ है. ऐसे में कंपनियां अपने वाहनों की बिक्री ऑनलाइन कर रही हैं. यहां हम आपके लिए 5 ऐसी ख़ास BS6 इंजन वाली बाइक्स लेकर आये हैं जो आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में-

BS6 Hero Motocorp Passion Pro

2020 Passion Pro BS6 इंजन के साथ मार्केट में उपलब्ध है, इस बाइक में ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक ऑप्शन मिलते हैं.इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये रखी है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये रखी है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. नई passion pro का डिजाइन अब पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी हुई है, इसमें नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है.

कंपनी ने इस बाइक में नया इंजन शामिल किया है. बाइक में अब BS6 कंप्लाइंट वाला 110cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन नए XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से ज्यादा माइलेज और बेहतर एक्सीलेरेशन मिलता है. इतना ही नहीं बाइक ज्यादा स्मूथ राइड भी देती है.

BS6 TVS Radeon

BS6 इंजन के साथ TVS motor की Radeon काफी पॉपुलर बाइक है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 58,992 रुपये से लेकर 64,992 रुपये तक जाती है. Radeon एक दमदार बाइक के रूप में मानी जाती है. इसे खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है.

इस बाइक में BS6, 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है.यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है.

BS6 Bajaj Pulsar 125 Neon

BS6  इंजन के साथ बजाज ऑटो की पल्सर 125 Neon एक दमदार बाइक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है.इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं. कीमत की बात करें तो इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 69,997 रुपये है तो डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 74,118 रुपये है.

इंजन की बात करें तो बाइक में 124.4 cc का DTS-i इंजन लगा है जो 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता करता है. एक लीटर में यह बाइक 57.5 किलोमीटर की माइलेज देती है. इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. सिटी और हाइवे पर इस बाइक की परफॉरमेंस काफी बढ़िया है. यह आरामदायक है.

BS6 Honda SP125

125cc  बाइक सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड बाइक के रूप में होंडा की SP125 को देखा जाता है. इसमें नया फ्यूल-इंजेक्टेड BS6, 124 cc, 4-स्ट्रॉक SI इंजन दिया है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बाइक में 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

बाइक का लुक्स स्पोर्टी है और इसमें फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसमें एवरेज फ्यूल एफिशियंसी और गियर पॉजिशन इंडीकेटर जैसी कई जानकारियां मिलती हैं. इसके फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम की सुविधा मिलेगी. कीमत की बात करें तो SP125 के ड्रम वर्जन की कीमत 73,452 रुपये रखी है जबकि इसके SP125 डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 77,652 रुपये रखी  गई है.

BS6 Hero motocorp Glamour 125

हाल ही में हीरो ने BS6 ग्लैमर 125 को भारत में उतारा है नई ग्लैमर में BS6 कंप्लाइंट वाला 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जोकि 10.73 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. पुराने वर्जन की तुलना में अपडेटेड इस इंजन को 19 फीसदी ज्यादा पावर मिलती है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि नई ग्लैमर में अब 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. जबकि पहले यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती थी. 5 स्पीड गियर की मदद से अब हाई स्पीड में इसे राइड करने में दिक्कत नहीं होगी और ना ही इसमें वाइब्रेशन की शिकायत होगी.

यह भी पढ़ें  भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही हैं ये Adventure bikes, जानें इंजन और फीचर्स के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget