एक्सप्लोरर

भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही हैं ये Adventure bikes, जानें इंजन और फीचर्स के बारे में सबकुछ

लॉकडाउन की वजह से ऑटो कंपनियां अब अपनी बिक्री जारी रखने के लिए वाहनों को डिजिटल रूप से लॉन्च करने के लिए मजबूर हो गई हैं. टू-व्हीलर सेगमेंट में KTM Honda और BMWआने वाले कुछ महीनों में नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन 4.0 लग गया है. इससे व्यवसाय को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. लॉकडाउन की वजह से ऑटो कंपनियां अब अपनी बिक्री जारी रखने के लिए वाहनों को डिजिटल रूप से लॉन्च करने के लिए मजबूर हो गई हैं. टू-व्हीलर सेगमेंट में KTM Honda और BMWआने वाले कुछ महीनों में नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.

KTM 250 Adventure

एडवेंचर बाइक सेगमेंट में KTM का नाम सबसे ऊपर आता है. इस साल KTM अपनी नई बाइक 250 Adventure को लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नई बाइक का डिजाइन काफी स्पोर्टी और एडवेंचर स्टाइल में होगा. इंजन की बात करें इसमें 248.7सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जोकि  30PS की पावर और 24NM का टार्क देगा.इसके अलावा इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी. इस बाइक में 5.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें कई फीचर्स देखने को मिलेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को EICMA 2019 में प्रदर्शित किया था. इस बाइक की संभावित कीमत 2.5 लाख रुपये हो सकती है. KTM 250 Adventure इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है.

Honda CB500X

भारत में होंडा अपनी नई बाइक CB500X बाइक लॉन्च करने जा रही है. यह बेहद दमदार बाइक होगी, जिसमें 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, यह इंजन 47PS की पावर और 43NM का टार्क जेनरेट करता है. ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट में 310mm  डिस्क और डुअल-चैनल ABS और रियर में240mm  डिस्क ब्रेक मिलेंगे. इसके अलावा बाइक में 19 इंच का फ्रंट टायर और 17 इंच का रियर टायर मिलेगा. बाइक में 17.7 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. बाइक का कुल वजन 197 किलोग्राम होगा. कंपनी इस बाइक को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की सुरुआत में लॉन्च कर सकती है. इस बाइक की कीमत  6 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है.

BMW S 1000 XR

BMW की  S 1000 XR भी एक एडवेंचर बाइक बाइक है और कंपनी लगातार इस सेगमेंट में काफी अच्छा काम कर रही है.इस बाइक में 999 cc का इंजन लगा है जो 164.5 PS की पावर और 114 Nm का टार्क देता है. बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा  मिलेगी. सेफ्टी के लिए इसमें डबल डिस्क ब्रेक, और ड्यूल चैनल ABS सिस्टम मिलेगा. फीचर्स की बात करें तो बाइक में व्हील कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, नया 6.5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे. एडवेंचर बाइक लवर्स को ध्यान में रखते हुए इस बाइक को तैयार किया जाएगा. कंपनी इसे इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है. बाइक की अनुमानित कीमत 18-20 लाख रुपए के बीच हो सकती है.

यह भी पढ़ें 

ये 5 जरूरी टिप्स आपकी बाइक और स्कूटर की माइलेज बढ़ाने में ऐसे करेंगे मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
लोक अदालत में कौन-से चालान नहीं होते माफ? एक क्लिक में जानें डिटेल
लोक अदालत में कौन-से चालान नहीं होते माफ? एक क्लिक में जानें डिटेल
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget