एक्सप्लोरर

जब खरीदनी हो 110 cc इंजन वाली नई बाइक तो ये 5 ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

अगर आप एक 110 इंजन वाली बाइक्स खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद ऑप्शन बन सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत में 100cc, 110cc और 125cc इंजन वाली बाइक्स काफी पॉपुलर हैं, लेकिन इन तीनों सेगमेंट में इस समय तेजी से 110cc   बाइक्स का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिल रहा था. क्योंकि इन बाइक्स में पावर और माइलेज ज्यादा देखने को मिलता है. यहां हम आपके लिए 110 cc इंजन वाली बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

Bajaj CT110

110cc सेगमेंट में बजाज ऑटो की CT110 काफी पॉपुलर बाइक है.इस बाइक में दो वेरिएंट मिलते हैं, जिनकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 46 413 रुपये और 50 771 रुपये है. इंजन की बात करें तो बाइक में 115.45 cc का इंजन लगा है जो 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm टॉर्क देता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है. जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ CBS की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. बाइक का कर्व वजन 118 किलोग्राम है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में यह बाइक काफी लोकप्रिय है. इसमें दो वेरिएंट्स किक-स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 51,750 रुपये और 58,925 रुपये है.इंजन की बात करें तो Sport में 109.7cc का इंजन लगा है जो 6.1 kw की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. यह इंजन अब फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ Sync की सुविधा मिलती है,  जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है.

Hero passion pro 

110cc इंजन सेगमेंट में Passion Pro एक अच्छी बाइक है. यह बाइक ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक ऑप्शन में है. इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये  है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. इंजन की बात करें तो इस बाइक में BS6 कंप्लाइंट वाला 110cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन नए XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से ज्यादा माइलेज और बेहतर एक्सीलेरेशन मिलता है. इतना ही नहीं बाइक ज्यादा स्मूथ राइड भी देती है.

TVS Radeon

अगर आप 110cc सेगमेंट में जाना चाहते हैं तो आप TVS की Radeon के बारे में विचार कर सकते हैं. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 59,742 रुपये से 65,742 रुपये के बीच है. इस बाइक को खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है.इस बाइक में BS6, 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है.

Honda Livo

होंडा ने भारत में Livo BS6 बाइक को लॉन्च कर दिया है. होंडा की Livo में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वो है इसमें लगा BS6 कम्प्लायंट इंजन, जोकि अब काफी रिफाइंड हो गया है. इस बाइक में BS6, 110cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है. इस बाइक में कंपनी ने साइलेंट-स्टार्ट फीचर शामिल किया है. यह इंजन एनहास्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी से लैस है. इस बाइक की कीमत 69,422  से शुरू होती है. फीचर्स की बात करें तो बाइक में नया DC हेडलैंप, इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, इंटीग्रेटेड हेडलैंप बीम और पासिंग स्विच जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इतना ही नहीं इसमें सर्विस ड्यू इंडीकेटर और 5 स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन भी दिया है याकि ख़राब रास्तों पर आराम मिल सके.

यह भी पढ़ें 

Honda Unicorn BS6 की कीमत में हुआ इजाफा, Bajaj Pulsar NS160 से होगा मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget