एक्सप्लोरर

महंगी कार, सादा अंदाज, पिता-बेटे ने कुछ इस तरह ली Lamborghini Sterrato की डिलीवरी, जानें कितनी है कीमत

Supercar In Humble Clothes: बेंगलुरु में एक पिता और बेटे ने 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी स्टेराटो को साधारण कपड़ों में डिलीवर कराकर इंटरनेट पर दिल जीत लिया. आइए इस सुपर कार की खासियत जानते हैं.

Lamborghini Sterrato Features: आज की दुनिया में जहां लग्जरी और दिखावे को सोशल स्टेटस माना जाता है, वहीं एक बाप-बेटे की जोड़ी ने लेम्बोर्गिनी स्टेराटो जैसी 5 करोड़ की सुपरकार की डिलीवरी कुछ इस तरह ली कि सोशल मीडिया पर वाह-वाही की बौछार लग गई. कोई महंगे सूट-बूट या डिजाइनर कपड़ों में नहीं, बल्कि सिंपल डेली वियर में ये पिता और बेटा अपनी खुशी के सबसे बड़े पल को जीते नजर आए.

यह खास लम्हा लेम्बोर्गिनी बेंगलुरु डीलरशिप की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसने लाखों दिलों को छू लिया. कार को Bianco Monocerus (सफेद) शेड में तैयार किया गया था, और डिलीवरी शायद घर पर ही ली गई-क्योंकि तस्वीर में कार डीलर के बजाय ग्राहक के स्थान पर नजर आ रही है.

लेम्बोर्गिनी स्टेराटो

स्टेराटो को लेम्बोर्गिनी हुराकैन के आधार पर तैयार किया गया है, लेकिन यह कोई आम सुपरकार नहीं है. यह ऑल-टेरेन बीस्ट है -जिसे रेगिस्तान से लेकर कंक्रीट जंगल तक कहीं भी दौड़ाया जा सकता है. ब्रांड ने इसे ग्लोबली सिर्फ 1,499 यूनिट्स तक सीमित रखा है, जिससे यह और भी स्पेशल बन जाती है. यह कार न सिर्फ लुक में दमदार है, बल्कि इसमें ऑफ-रोडिंग के लिए बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लीयरेंस, एल्युमिनियम अंडरबॉडी प्रोटेक्शन, रूफ माउंटेड एयर इनटेक, फ्रंट LED लाइट्स, और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

क्या है स्टेराटो की ताकत?

लेम्बोर्गिनी स्टेराटो में 5.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड V10 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 610 PS की दमदार पावर और 560 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह सुपरकार सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा है. स्टेराटो में 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है, जो पावर को सभी चारों पहियों तक पहुंचाता है यानी यह ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है. इसके अलावा, इसमें लेम्बोर्गिनी का अपडेटेड व्हीकल डायनामिक्स सिस्टम LDVI (Lamborghini Integrated Vehicle Dynamics) भी दिया गया है, जिसमें एक खास नया "रैली मोड" शामिल है जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए और भी अधिक सक्षम बनाता है.

ये भी पढ़ें: अब खतरा देखकर कार खुद लगा देगी ब्रेक, नई Mahindra Scorpio-N में मिलेंगे ये 10 स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स, जानिए क्या हैं खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget