एक्सप्लोरर

अब खतरा देखकर कार खुद लगा देगी ब्रेक, नई Mahindra Scorpio-N में मिलेंगे ये 10 स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स, जानिए क्या हैं खास

2025 Mahindra Scorpio N: महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो-N अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड हो गई है. इस SUV में अब 10 नए ADAS फीचर्स जोड़े गए हैं. आइए जानें इस नए वेरिएंट में क्या-क्या खास मिल रहा है.

2025 Mahindra Scorpio N: महिंद्रा ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV Scorpio-N को 2025 में और ज्यादा टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली और सेफ्टी-ओरिएंटेड बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि नया वर्जन Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) से लैस होगा, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस SUVs में से एक बना देगा.

Mahindra का फोकस अब सिर्फ पावरफुल ड्राइव नहीं, बल्कि हाई-टेक और स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स की तरफ भी है. Scorpio-N का नया वर्जन अब "सिर्फ SUV नहीं, बल्कि एक स्मार्ट मशीन" के तौर पर देखा जा रहा है.

नया क्या मिलेगा Mahindra Scorpio-N में?

2025 Mahindra Scorpio-N में अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का अनुभव मिलने वाला है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसका टॉप-लाइन वेरिएंट Z8L अब Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जिससे यह SUV अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस और सुरक्षित गाड़ियों में से एक बन जाएगी. इसके साथ ही महिंद्रा ने एक नया वेरिएंट Z8T भी पेश करने की योजना बनाई है, जो कि Z8 और Z8L के बीच का टेक्नोलॉजी-लोडेड विकल्प होगा.

Z8T वेरिएंट में ग्राहकों को Electronic Parking Brake, Auto Hold और अन्य सुरक्षा से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे. वहीं Z8L वेरिएंट, जो अब ADAS सिस्टम से लैस है, कंपनी की सबसे एडवांस्ड SUV बनकर सामने आएगी.

Mahindra Scorpio-N में मिलने वाले टॉप 10 ADAS फीचर्स

1. Forward Collision Warning, जो संभावित टक्कर पर चेतावनी देता है.

2. Automatic Emergency Braking, जो आपात स्थिति में अपने-आप ब्रेक लगा देता है.

3. Adaptive Cruise Control, जो सामने चल रहे वाहन की गति के अनुसार कार की स्पीड को एडजस्ट करता है.

4. Smart Pilot Assist, जो लंबी ड्राइव पर स्टीयरिंग में सहायता करता है.

5. Lane Departure Warning, जो गाड़ी के लेन से बाहर निकलने पर ड्राइवर को अलर्ट करता है.

6. Lane Keep Assist, जो गाड़ी को लेन में बनाए रखने में मदद करता है.

7. Traffic Sign Recognition, जो सड़क के साइन बोर्ड को पढ़कर जानकारी देता है.

8. Speed Limit Assist, जो सड़क की निर्धारित गति सीमा के अनुसार स्पीड कंट्रोल करता है.

9. High Beam Assist, जो सामने वाहन आने पर हेडलाइट की बीम को एडजस्ट करता है.

10. Front Vehicle Start Alert, जो सामने खड़ी गाड़ी के स्टार्ट होते ही नोटिफिकेशन देता है.

इंजन और कॉन्फिगरेशन

इंजन और कॉन्फिगरेशन की बात करें तो 2025 की Mahindra Scorpio-N पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी. ग्राहक इसे 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में ले सकेंगे और मैनुअल तथा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प मिलेगा. साथ ही, इसमें 4WD का विकल्प भी बरकरार रहेगा. वेरिएंट्स की नई रेंज अब इस प्रकार होगी: Z2 → Z4 → Z6 → Z8S → Z8 → Z8T → Z8L (ADAS के साथ). इससे साफ है कि महिंद्रा अब टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और सुरक्षा को एक नई दिशा देना चाहती है.

ये भी पढ़ें: Bike Tips: क्या हाफ क्लच में बाइक चलाना सही है? जानिए गियर बदलते समय क्लच के इस्तेमाल का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget