एक्सप्लोरर

Bajaj Pulsar N160: जल्द आने वाली है बजाज पल्सर N160, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट 

बजाज एन 160 के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. यह पिछले मॉडल से थोड़े प्रीमियम कीमत पर लॉन्च हो सकती है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है.

Bajaj Pulsar N160 Spotted: अपकमिंग बजाज पल्सर N160 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इस मोटरसाइकिल की डिटेल्स का पता चलता है. अब एक हालिया वीडियो सामने आया है जिसमें N160 के इंजन, हार्डवेयर, फीचर्स और बहुत कुछ के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं नई बजाज पल्सर N160 में क्या-क्या मिलने उम्मीद है.

प्लेटफार्म और डिजाइन

लुक्स के बारे में बात करें तो नई बजाज पल्सर N160 पुराने मॉडल के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जबकि इसका डिजाइन भी उसी के समान बरकरार रखा जाएगा. मोटरसाइकिल में टैंक श्राउड्स, स्प्लिट सीट्स, अंडरबेली एग्जॉस्ट और दोनों तरफ डीआरएल के साथ सिंगल प्रोजेक्टर हेडलैंप और एक शार्प डिजाइन लैंग्वेज मिलता रहेगा. इसके ग्राफिक्स को भी बरकरार रखा जाएगा, हालांकि, नई बजाज पल्सर N160 को एक नया लुक देने के लिए नया पेंट स्कीम मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

इंजन स्पेसिफिकेशन

अपकमिंग बजाज पल्सर N160 में 164.82cc सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 15.6bhp पॉवर और 14.6Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. हालांकि, इंजन को E20 ईंधन पर चलाने के लिए अपग्रेड दिया जाएगा, यानि यह इंजन 20 प्रतिशत इथेनॉल मिक्स फ्यूल के साथ पेट्रोल पर चल सकता है.

हार्डवेयर

नई पल्सर N160 में आगे और पीछे 17-इंच के व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, एक रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, LED लाइटिंग, ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक और कई अन्य खूबियां होंगी. इसमें सबसे बड़ा बदलाव कॉल और मैसेज अलर्ट के साथ फोन कनेक्टिविटी वाला नया फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर होगा.

लॉन्च और मुकाबला 

बजाज एन 160 के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. यह पिछले मॉडल से थोड़े प्रीमियम कीमत पर लॉन्च हो सकती है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है. लॉन्च के बाद नई पल्सर N160 का मुकाबला टीवीएस अपाचे, यामाहा FZS और हीरो एक्सट्रीम 160R सहित अन्य मॉडल्स से होगा.

यह भी पढ़ें -

देखिए सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक का रिव्यू, मिलेगा शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget