एक्सप्लोरर

Bajaj Platina Finance Plan: 75 किमी माइलेज वाली इस बजाज बाइक को महज 10 हजार में करें अपने नाम, इतनी बनेगी EMI

बजाज प्लेटीना 100 की एक्स शोरूम कीमत 68685 रुपये है. वहीं आरटीओ और टैक्स जोड़कर ऑनरोड कीमत बढ़कर 82394 रुपये हो जाती है.

Bajaj Platina Finance Plan: भारत में माइलेज बाइक्स की खूब मांग रहती है. बजाज ऑटो की एक शानदार माइलेज बाइक प्लेटीना 100 मानी जाती है. कंपनी के अनुसार यह बाइक करीब 75 से 80 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज प्रदान करती है. वहीं बजाज प्लेटीना (Bajaj Platina 100) को आप 10 हजार रुपये की डाउनपेमेंट करके घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं बजाज प्लेटीना 100 के फाइनेंस प्लान के बारे में.

10 हजार देना होगा डाउनपेमेंट

बजाज प्लेटीना 100 की एक्स शोरूम कीमत 68685 रुपये है. वहीं आरटीओ और टैक्स जोड़कर ऑनरोड कीमत बढ़कर 82394 रुपये हो जाती है. ऐसे में अगर अब आप 10 हजार रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं तो बैंक से आपको 72394 रुपये का लोन मिल जाएगा.

यह लोन बैंक आपको तीन सालों के लिए यह लोन प्रदान करेगा और इस लोन अमाउंट पर आपसे 10.5 फीसदी का ब्याज भी वसूलेगा. इसके बाद आफको बजाज प्लेटीना 100 के लिए अगले तीन सालों तक 2371 रुपये की EMI देनी होगी. इस हिसाब से देखा जाए तो तीन साल में आप बैंक को करीब 12405 रुपये का ब्याज देंगे.

क्या है खास

बजाज प्लेटीना 100 में कंपनी ने 102 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.9 पीएस की मैक्स पावर के साथ 8.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ इस बाइक का वजन करीब 117 किलोग्राम है. इस बाइक में ड्रम ब्रेक दिए हुए हैं. साथ ही इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया हुआ है. साथ ही बाइक में डीआरएल, स्पीडोमीटर, फ्यूल गॉज, टैकोमीटर, एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम और 200 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिल जाता है.

कितनी है कीमत

बजाज प्लेटीना 100 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 68 हजार रुपये है. वहीं बाजार में यह बाइक होंडा साइन (Honda Shine), टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sports) और हीरो स्पलेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है. वहीं यह देश की बेहतरीन माइलेज बाइक्स में से एक है.

यह भी पढ़ें: 

Paris Olympic में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी MG Windsor, JSW के एमडी का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nexon Camo को मिला Sierra वाला टच, फीचर्स भी दमदार
Nexon Camo को मिला Sierra वाला टच, फीचर्स भी दमदार
एक ही कार में पेट्रोल, एथेनॉल और EV का मजा, जल्द होगी लॉन्च
एक ही कार में पेट्रोल, एथेनॉल और EV का मजा, जल्द होगी लॉन्च
Atiq Ahmed Son Aaban Death: कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा अबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा अबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें टाटा नेक्सन, कितनी बनेगी EMI?
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें टाटा नेक्सन, कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget