एक्सप्लोरर

सिर्फ इतने रुपये में घर ला सकते हैं Bajaj की नई Platina 100 KS बाइक, हीरो की इस मोटरसाइकिल से है मुकाबला

नई प्लैटिना 100 में नई डिज़ाइन वाले इंडिकेटर्स, नए मिरर, चौड़े रबर के फुटपैड्स, ट्यूबलेस टायर्स, LED DRL हैडलैंप, टैंक पैड, लंबी आरामदायक सीट और बेहतर सस्पेंशन देखने को मिलते हैं. बाइक में 102cc का BS6 सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है.

देश की बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर बाइक नई प्लैटिना 100 का किक स्टार्ट वेरिएंट भारत में हाल ही में लॉन्च किया है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 51,667 रुपये रखी गई है. बजाज ने नई प्लैटिना 100 में कुछ खास फीचर्स को शामिल किया है. आइए जानते हैं इस बाइक के इंजन और फीचर्स के बारे में.

मिलेंगे ये फीचर्स नई प्लैटिना 100 में नई डिज़ाइन वाले इंडिकेटर्स, नए मिरर, चौड़े रबर के फुटपैड्स, ट्यूबलेस टायर्स, LED DRL हैडलैंप, टैंक पैड, लंबी आरामदायक सीट और बेहतर सस्पेंशन देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इसमें हैंड गार्ड लगे हैं जिसकी वजह से हाथों पर हवा नहीं लगती, अब तो सर्दी का मौसम है ऐसे में यह फीचर ग्राहकों को पसंद आएगा. नई प्लैटिना 100 में कॉकटेल वाइन रैड और इबोनी ब्लैक कलर्स में पेश किया गया है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके दोनों टायर्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है.

दमदार है इंजन इस बाइक में 102cc का BS6 सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, डीटीएस-आई इंजन जोकि 7.77 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देता है. यह इजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है.

Hero HF Deluxe से होगा मुकाबला बजाज की नई प्लैटिना 100 का सीधा मुकाबला हीरो की HF Deluxe से होगा, यह बाइक छोटे कस्बों में खूब पसंद की जाती है. हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को BS6 इंजन के साथ पेश किया था. बात इंजन की करें तो नई HF Deluxe बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट Acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 55 हजार रुपये से शुरू होती है. एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है.

ये भी पढ़ें

भारत में लॉन्च हुए Eeve के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें बाजार में किसे देंगे टक्कर ये हैं भारत की सबसे महंगी बाइक, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget